मटर मिर्च कबाब
dainikbhaskar.com
| Nov 21, 2012, 13:25PM IST

१ कप मटर के दाने, ३-४ बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना, १ छोटा चम्मच अदरक पेस्ट व नीबू रस, २क्क् ग्राम उबली-पिसी पालक, २ उबले आलू, १/२ छोटा चम्मच भुना जीरा व गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक, २ कप बेसन और तलने के लिए तेल।
ऐसे बनाएं
कड़ाही में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। इसमें अदरक, हरी हरी मिर्च और मटर डालकर भून लें। इसमें पुदीना व हरा धनिया भी डाल दें। पकने पर मिश्रण को ठंडा कर दरदरा पीस लें। इस मिश्रण में उबला-मसला आलू, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। पालक पेस्ट में बेसन डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। तैयार मिश्रण को कबाब का आकार दें और तैयार घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें।






