विज्ञापन
 
 
 
 

नई शुरुआत की तैयारी

 
Source: ऊषा कायस्थ/जूही ति   |   Last Updated 00:16(17/08/11)
 
 
 
 
जिंदगी कई बार आगे बढ़ने के मौके देती है और ऐसे में लिए गए निर्णय हमारा भविष्य तय करते हैं। ऐसा ही एक मौका हर कार्यरत महिला के सामने आता है, जब उसे वर्तमान से बेहतर जॉब का विकल्प मिलता है। वैसे, नए संगठन से जुड़ने की अन्य वजहें भी हो सकती हैं। जैसे, एक ही तरह के काम और माहौल से ऊब जाना या कई बार कार्यालय की विपरीत परिस्थितियों के बीच सामंजस्य न बैठा पाने के कारण हमें नई नौकरी करना ही एकमात्र रास्ता दिखाई देता है। यदि आप भी ऐसे किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखें-

आपकी तैयारी

> यदि आपने नई नौकरी के बारे में फैसला कर ही लिया है, तो तुरंत नए अवसरों की तलाश में जुट जाना ही उचित होगा। अपना सीवी अपडेट करने के साथ-साथ इंटरव्यू के लिए भी तैयारी करें। जल्द ही कामयाबी आपके खाते में दर्ज होगी।

> उन चीजों या दस्तावेजों की सूची बनाएं, जो आपको ऑफिस से लेने हैं। इसमें सिलसिलेवार उन सभी चीजों को अंकित करें, जो भविष्य में आपके काम आ सकती हैं। तुरंत त्यागपत्र स्वीकार होने की सूरत में आपको इन सभी कामों का समय नहीं मिल पाएगा। तैयार सूची की मदद से शांति से इन चीजों को इकट्ठा करने में जुट जाइए।

> जब तक नई नौकरी स्वीकार न लें, तब तक किसी भी सहकर्मी से इसकी बात न करें। सहकर्मी आपकी अच्छी सहेली हो, तब भी नहीं। ध्यान रखें, बात और अफवाह आग की तरह फैलती हैं।

शालीनताभरा अलविदा

> नई नौकरी मिलने के बाद बिना बताए गायब होने और फिर अचानक जाकर इस्तीफा देने की भूल न करें। इससे आपकी छवि बिगड़ेगी। इसलिए उचित यही होगा कि नई नौकरी मिलने पर सौहार्दपूर्वक पुराने ऑफिस जाएं और सहकर्मियों से विदा लें। इससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

> नौकरी छोड़ते समय जाने की वजह शांतिपूर्ण तरीके से रखें। यदि आप अधिक वेतन या तरक्की के लिए नए संगठन से जुड़ रही हैं, तो अपने बॉस से अपनी परिस्थितियों और इस अवसर के बारे में बात करें।

> यदि आप अपने बॉस से असंतुष्ट होकर नौकरी छोड़ रही हैं, तो उसके प्रति अपनी शिकायतें कभी भी लिखकर न दें और न ही प्रचार करें। हो सकता है कि भविष्य में आपको उनके साथ दोबारा काम करना पड़े।

> ऑफिस छोड़ने के बाद भी अपने मोबाइल पर अपने पुराने सीनियर्स और सहयोगियों के फोन नम्बर सेव रहने दें। आपको उनकी जरूरत पड़ सकती है।

> हर संगठन की अलग-अलग पॉलिसी होती है। सामान्य तौर पर नौकरी छोड़ने के पहले एक नोटिस देना होता है। जहां तक सम्भव हो, इस तरह की सभी औपचारिकताओं को पूरा करें। इससे आपकी साख उजली रहेगी और भविष्य में आपके लिए सम्भावनाएं भी बाकी रहेंगी। इसके अलावा फंड राशि, अनुभव प्रमाण पत्र आदि निकलवाने में सहयोग मिलेगा और सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

> ऑफिस छोड़ने के बाद यदि आप फोन नम्बर बदलें, तो पुराने ऑफिस के अपने करीबी सहयोगियों और ऑफिस में अपना नया फोन नम्बर जरूर दे दें, ताकि जरूरत के वक्त वे आपसे सम्पर्क कर सकें।

> जाते वक्त आभार व्यक्त करना भी अच्छा तरीका है। आप बॉस या खास सहयोगियों को तोहफा दे सकती हैं या उन्हें धन्यवाद मेल भेज सकती हैं या फिर घर पर दावत देकर सभी को आमंत्रित कर सकती हैं।

> अच्छे सम्बंध हमेशा लाभ ही देते हैं, इसलिए ऑफिस छोड़ने के बाद भी पुराने साथियों के साथ सम्पर्क बनाकर रखें। समय-समय पर उनसे मिलती रहें। इससे आपके सम्बंध भी बने रहेंगे और आप भी उनसे कटा महसूस नहीं करेंगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment