विज्ञापन
 
 
 
 

सावन में बालों की झड़ी?

 
Source: स्वाति खिलरानी   |   Last Updated 07:44(25/07/11)
 
 
 
 
बारिश के दिनों में अधिकांश महिलाएं अपने दिन-ब-दिन झड़ते बालों को लेकर चिंता में डूबी रहती हैं, थोड़ी-सी देखभाल करें तो बालों की गिरती सेहत में सुधार किया जा सकता है।

रूखेपन के चलते बालों का टूटकर गिरना आम है। फिर बारिश के दिनों में नमी के कारण जड़ से कमजोर हो गए बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब झड़ने के मुकाबले नए आने वाले बालों की संख्या कम होती है। यदि आप भी अपने बालों के झड़ने के कारण परेशान हैं, तो ध्यान दें.

यदि एक दिन में आपके 50-100 बाल भी झड़ते हैं, तो घबराने के बजाय यह देखें कि आपके बालों का बढ़ना कैसा है। यदि आपके बाल एक महीने में डेढ़ इंच तक बढ़ जाते हैं, तो समझिए कि सबकुछ ठीक है और परेशानी वाली कोई बात नहीं। लेकिन यदि ऐसा नहीं है, तो यकीनन आपके बालों को उचित देखभाल की जरूरत है। बालों को दोमुंहे न होने दें, क्योंकि इन बालों का सही विकास नहीं हो पाता। अत्याधिक गर्म पानी से बाल न धोएं। बालों को गंदा न रहने दें। बारिश के दौरान नमी के कारण गीले बालों को सूखने में अधिक वक्त लगता है इसलिए बाहर जाने से थोड़ा पहले ही सिर धो लें और ब्लो ड्रायर इस्तेमाल करने से बचें। नियमित ब्लो ड्रायर करने से बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं। और हां! हमेशा अपने खुद के कंघे, टॉवल और हेलमेट का इस्तेमाल करें।

हेलमेट का इस्तेमाल
हेलमेट का गलत तरह से इस्तेमाल भी बालों के झड़ने की मुख्य वजह बन सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति का हेलमेट उपयोग करने पर, उनके सिर का संक्रमण आपके सिर की त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए ऐसा न करने में ही भलाई है। बाहर जाने की जल्दबाजी में अक्सर महिलाएं गीले बालों पर हेमलेट लगा लेती हैं, जिसका बालों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस्तेमाल न होने पर हेलमेट को गाड़ी पर टांगकर न छोड़ें। इससे हेलमेट में आसानी से धूल भर जाती है और यही हेलमेट बाल खराब करती है। हेलमेट को बार-बार धोया नहीं जा सकता, इसलिए हेलमेट लगाने से पहले सिर पर कोई चुन्नी या कोई पतला कपड़ा रख लें। इससे हेलमेट में लगी गंदगी आपके सिर में नहीं जाएगी।

बालों के दुश्मन सफेद दानव
इन दिनों अधिकांश महिलाएं डैंड्रफ के कारण परेशान होती हैं। शुरुआत में इसके निदान की ओर ध्यान न दिया जाए, तो जल्द ही यह समस्या फंगल संक्रमण में बदल जाती है। इसके कारण बाल जड़ों से टूटने लगते हैं। यदि आपको डैंड्रफ की शिकायत है, तो दूसरों की देखादेखी या सलाहों पर अमलकर सिर में कुछ भी लगाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें। डैंड्रफ के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार होते सकते हैं और सिर्फ विशेषज्ञ ही आपको उचित निदान के बारे में बता सकते हैं। जबकि समस्या को बगैर जाने अपनाए गए उपाय परेशानी बढ़ा देते हैं।

आजकल पार्लर में डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष स्पा होते हैं। आप इनका भी लाभ ले सकती हैं। सिर में भाप देना भी अच्छा रहेगा। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए लगातार एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इतेमाल करने से बचें, क्योंकि ये बालों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।

शैम्पू और कंडीशनर
शैम्पू और कंडीशनर बालों की सेहत के लिए बेहद अहम होते हैं। इसलिए बाजार में उपलब्ध कई विकल्पों में से बालों के अनुरूप शैम्पू व कंडीशनर का चुनाव करें। सही चुनाव के लिए आप विशेषज्ञ से सलाह ले सकती हैं। शैम्पू करते समय बाल पूरे गीले होने चाहिए। खोपड़ी (क्राउन एरिया) में ज्यादा शैम्पू न लगाएं। कंडीशनिंग के वक्त कंडीशनर सिर की त्वचा पर न लगाएं। शैम्पू और कंडीशनर निकालने के लिए सिर अच्छी तरह धोना भी जरूरी है।
 
 
 
अगली खबर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment