नूडल्स के लिए- 1/2 कप उबले नूडल्स, 1 हरा प्याज़, 3 बड़े चम्मच हरी, पीली, लाल शिमला मिर्च, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच टैबेस्को सॉस, 1 छोटा चम्मच तेल, स्वादानुसार-सफेद नमक, काला नमक, काली मिर्च और सफेद मिर्च।
सालसा के लिए- 1 प्याज़, 8 कलियां लहसुन, 250 ग्राम टमाटर, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच सफेद मिर्च और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं- ब्रेड स्लाइस को गोल काट लें। हरा प्याज़ पत्तों सहित काट लें। सालसा के लिए लहसुन बारीक काटें। अब प्याज़ व टमाटर छोटे टुकड़ों में काट लें। नूडल्स के लिए तेल गर्म करें। हरा प्याज़ भूनें। नूडल्स व तीनों मिर्च डालें। अन्य सारी सामग्रियां मिलाकर उतार लें। सालसा के लिए तेल गर्म कर प्याज़ भूनें, लहसुन कलियां भूनकर टमाटर भूनें। टमाटर गलने पर अन्य सभी सामग्रियां डालकर चलाएं। अब बेकिंग डिश में ब्रेड लगाएं। हर ब्रेड पर सालसा फैलाएं। इसके ऊपर नूडल्स फैलाकर करीब 7-8 मिनट बेक करें। तैयार गर्मागर्म सालसा नूडल्स ब्रेड सर्व करें।
नूडल्स हॉट-पॉट
क्या चाहिए- 1 कप तले नूडल्स, 50 ग्राम पनीर, 1/2 कप उबली मटर, 1 आलू के फ्रेंच फाईज़, 2-2 बड़े चम्मच हरी और लाल शिमला मिर्च लम्बी कटी हुई, 1 बड़ा चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 बड़ा चम्मच टैबेस्को सॉस, 1/2 छोटा चम्मच टमाटर सॉस और आवश्यकतानुसार तेल।
ऐसे बनाएं- पनीर को लम्बा काट लें। फ्रेंच फ्राइज़ को नमक मिले गर्म पानी में डालकर अधपका उबाल लें। तैयार फ्राइज में कॉर्नफ्लोर व नमक डालें। अब इन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर तल लें। पनीर बिना सुनहरा किए तल लें। पुन: तेल गर्म कर फ्राइज, पनीर, दोनों मिर्च, मटर, नूडल्स (एक बड़ा चम्मच नूडल्स अलग रख लें) डालें। इसमें सॉस, नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में अलग रखे नूडल्स ऊपर से चूरा कर डालें और सर्व करें।
इडली नूडल्स
क्या चाहिए- 3 इडली।
नूडल्स के लिए- 2 कप उबले नूडल्स, 1 मध्यम आकार की गाजर लम्बी कटी, 1/2 कप पत्तागोभी, 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च लम्बी कटी, 2 छोटे चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट, ज़रा-सा टुकड़ा अदरक, डेढ़ बड़े चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच चिली सॉस, 1/2 छोटा चम्मच टमाटर सॉस, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, डेढ़ छोटे चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच तेल।
ऐसे बनाएं- एक चौड़े मुंह के बर्तन में पानी उबालें। उबलने पर 1/2 छोटा चम्मच नमक, 2 बूंद तेल व नूडल्स डालें। पकने पर (नूडल्स ऊपर आ जाएंगे) इन्हें किसी चलनी में निकालकर ठंडे पानी में डालें, इससे नूडल्स अलग-अलग छिटक जाएंगे। नूडल्स में पुन: 2 बूंद तेल मिला दें और थोड़ी देर के लिए चलनी पर ही रखे रहने दें, जिससे सारा पानी निकल जाए। कड़ाही में 1/2 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। दो मिनट बाद सभी सब्ज़ियां डाल दें। पांच-सात मिनट बाद (इसमें सब्ज़ियां थोड़ी कड़ी रहती हैं) नूडल्स सहित बाकी सभी सभी सामग्रियां डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण के साथ इडली सर्व करें।