शाही बिरयानी
dainikbhaskar.com
| Dec 05, 2012, 00:11AM IST

क्या चाहिए
1 कप बासमती चावल, 1 छोटा चमचा जीरा, 10.12 साबुत काली मिर्च, 1/2 कप तले काजू के टुकड़े,1/4 कप किशमिश, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चमचा तेल और 1/2 छोटा चमचा गरम मसाला।
ऐसे बनाएं
चावल धोकर 2 कप पानी में आधा घंटे के लिए भिगो दें। प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, काली मिर्च डालें। जीरा चटकने पर पानी सहित चावल डालें। इसमें नमक, काजू, किशमिश डालकर कुकर बंद कर दें। प्रेशर बनते ही आंच से उतार लें। प्रेशर निकल जाने पर कुकर खोलें और गरम मसाला बुरक दें।






