बारिश तो वहां भी होती है...
Source: bhaskar | Last Updated 10:56(13/07/11)
मानसून एक तकनीकी शब्द लगता है। बरसात अपनी-सी महसूस होती है। ऐसा हमारे देश में ही •यादा है। दुनिया के कितने ही देश ऐसे हैं, जहां बारिश को लेकर अजीब-सी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।
यूके यानी यूनाइटेड किंगडम में, जिसके तहत आयरलैंड, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड आते हैं, में बारिश बहुत •यादा होती है। इंग्लैंड के लोग तो यहां तक कह देते हैं कि यहां बस चार मौसमों में बारिश होती है विंटर, समर, ऑटम और स्प्रिंग। चैट पर एक ब्रिटिश युवा ने कहा - ‘हमारे देश में हर उस डे पर बारिश होती है, जिसकी स्पेलिंग वाय पर खत्म होती है (यानी हर रोज़)।’ खेती पर निर्भर रहने वाले हमारे देश के लोग बादलों का इंतज़ार करते हैं, वहीं इंग्लैंड में लोगों को सूरज के निकलने यानी साफ आसमान वाले दिन की प्रतीक्षा रहती है।
अपनी आज़ादख्याली पर बेहद नाज़ करने वाले अमेरिकियों के लिए बारिश का मौसम, एक अन्य मौसम की ही तरह है। रेनडांस करते युवाओं के लिए प्राकृतिक बारिश या कृत्रिम में •यादा अंतर नहीं है। बारिश का ताल्लुक तूफान और आंधी से जोड़ा जाता है। गीतों में बारिश खिड़की के शीशों से फिसलती धार जैसी दिखती है।
एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी और ब्रिटिश छात्रों से चैटिंग करते समय लिखा है, ‘मुम्बई में पिछली रात बहुत बारिश हुई। खास, हमारे शहर जैसी बारिश। मैं देर रात तक खिड़की पर बैठा गिटार बजाता रहा। फिर सुबह चार बजे बाइक लेकर एल्फिंस्टन स्टेशन चला गया, हां, हां भीगता हुआ। वही एक नज़दीकी जगह है जहां इस समय पर वडापाव मिलता है। गर्मा-गर्म पाव खाया और मसाले वाली चाय पी। भीगता हुआ वापस आया, तब सूरज निकलने लगा था, मुम्बई अपने रंग में आने लगी थी।’
कितना अलग है एक मौसम को देखने का सबका अंदाज़। और देशों के हाल और भी अलग होते होंगे। अगर आपको पता हों, तो हमारे साथ ज़रूर बांटिएगा।