क्या चाहिए
1 फुट लौंग (बन), 2 लैट्यूस पत्तियां, 4 बड़े चम्मच किसी हुई ज़ुकीनी (तुरई जैसी सब्ज़ी), 25 ग्राम चीज़ किसी हुई और 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल।
तवयाली के लिए
3 बड़े चम्मच मशरूम, 4/4 कप ब्रॉकली, 4 बड़े चम्मच गाजर, 1/4 कप पत्ता गोभी, 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च, 1/4 कप बेबी कॉर्न, 3 बड़े चम्मच टोफू, 1 बड़ा चम्मच अदरक, 1 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच विनेगर, 2 बड़े चम्मच सोया सॉस, 1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड सॉस, 1 छोटा चम्मच शहद, थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च।
कर्ड सॉस के लिए
1/4 कप गाढ़ा दही, 1/2 कप धनिए की हरी चटनी, 25 ग्राम चीज़ और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च।
ऐसे बनाएं
गाजर, पत्तागोभी, अदरक व शिमला मिर्च बारीक, लम्बी व पतली काट लें। टोफू, मशरूम, बॉकोली छोटे टुकड़ों में काट लें और बेबीकॉर्न के तीन-चार टुकड़े कर लें। बॉकोली, मशरूम व बेबीकॉर्न को हल्का उबाल लें। बन में चीरा लगाएं।
सॉस बनाने के लिए चीज़ कीस लें। दही को एकसार कर इसमें हरी चटनी, चीज़, नमक व काली मिर्च मिलाएं। एक भारी तले वाले तवे पर जैतून का तेल गर्म करें। इसमें लहसुन पेस्ट डालकर भूनें, फिर अदरक, गाजर, पत्तागोभी व उबाली हुई सब्ज़ियां डालकर भूनें।
5-7 मिनट बाद इसमें टोफू और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएं। इसमें विनेगर, सोया सॉस, शहद, नमक, कालीमिर्च डालकर मिलाएं। आंच से उतार लें और हरा धनिया मिला दें। अब बन की निचली सतह पर कर्ड सॉस फैलाएं और ऊपरी सतह पर मस्टर्ड सॉस।
फिर कर्ड सॉस पर लैट्यूस की पत्तियां लगाकर सब्ज़ी फैलाएं। ऊपर से ज़ुकीनी फैला दें और सबसे ऊपर कीसी चीज फैलाएं। पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री पर 15-20 मिनट बेक करें।