विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Bal Bhaskar >> Article Of Bal Bhaskar

मैं फुर्तीला फुर्तु

dainikbhaskar.com | Sep 14, 2012, 16:55PM IST
 
 

बताइए, ऐसा कौन-सा प्राणी है जो कहने को तो पक्षी है पर उड़ नहीं सकता..

हम्म्म्ममम.. हमारे अनुसार कुछ लोग इस प्रश्न का उत्तर जानते होंगे, और हमारे कुछ साथियों ने चित्र में मौजूद पक्षी को देखकर उत्तर की कल्पना कर ली होगी। अब हम आपको इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त में देते हैं।

असल में ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग इस धरती पर पाए जाने वाला ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। वह उड़ने की बजाए बहुत तेज़ दौड़ लगाता है।
दुनिया की सैर करते वक्त हमें एक नन्हा शुतुरमुर्ग मिला जिसका नाम था Rफुतरुञ्ज। कैसा रहेगा, अगर प्राणी जगत के तहत हम फुतरु से ही सारी जानकारियां ले लें.. तो निकल पड़ते हैं फुतरु के साथ, आइए..!
परिवार के लम्बू सेठ

हैलो दोस्तो, मैं हूं Rफुतरुञ्ज और आज मैं आपको अपने परिवार के बारे में कुछ बताउंगा..

हम पक्षियों में सबसे लम्बे पक्षी होने का रिकॉर्ड रखते हैं। लम्बे होने के साथ-साथ हम सबसे वज़नी पक्षी भी हैं। लम्बाई में औसतन नौ फीट (2.7 मीटर) तक लम्बे हो सकते हैं हम। आप जानते हैं, यह लम्बाई एक साधारण व्यक्ति की लम्बाई से तीन फीट ज्यादा होती है। वज़न के मामले में हम 350 पाउंड्स यानी 159 किलोग्राम के आस-पास होते हैं। हमारे न उड़ पाने की एक खास वजह है हमारा वÊान। वैसे, छुटपन में भी हम उड़ नहीं पाते हैं। पर अगर उड़ नहीं पाते तो क्या हुआ?.. हम बहुत तेज़ गति से दौड़ सकते हैं। गति इतनी फर्राटेदार कि अच्छे से अच्छे हमें पकड़ नहीं पाते।

बाकी पक्षियों के मुकाबले हमारे पैर लम्बे होते हैं। लम्बे पैरों के साथ-साथ हमारे एक पैर में दो तलवे भी होते हैं। पर एक ही पैर में स्थित दोनों तलवों में फर्क होता है। एक तलवा आकार में बड़ा होता है जिसमें एक नाखून भी मौजूद होता है। वहीं दूसरा तलवा आकार में छोटा होता है साथ ही इसमें नाखून नहीं होता। पैरों की ऐसी बनावट ही हमें दुनिया के तेज़ दौड़ने वाले पक्षियों में शामिल करती है। पता है, हम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लगातार 30 मिनट तक दौड़ सकते हैं। देखी इस फुतरु की फुर्ती!!!
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment