बेहतर प्रबंधन के लिए सही फीडबैक है जरूरी
एन. रघुरामन | Aug 22, 2012, 09:33AM IST

इस घटना के लगभग पांच साल बाद उसी डॉक्टर के क्लीनिक पर दो अन्य लोग पहुंचे। वे भी किसी शख्स के लिए हिचकी की दवा मांग रहे थे, जिसे लगभग पंद्रह दिन पहले हिचकियों का जबर्दस्त दौरा पड़ा था। वह शख्स शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती था। उनकी बात सुनने के बाद डॉक्टर बोला, 'जब तक मैं मरीज का मुआयना नहीं कर लेता, मैं आपको दवा नहीं दे सकता हूं।' इस पर वह दोनों एक साथ बोले, 'लेकिन कुछ साल पहले आपने महज तीन दिन की खुराक देकर 13 साल से हिचकी की समस्या से पीडि़त एक शख्स का इलाज किया था। वह मरीज एक पुलिस कर्मी का पिता था, इसलिए आपने बगैर देखे दवा दे दी थी।' यह सुनते ही डॉक्टर को पांच साल पहले का घटनाक्रम याद आ गया। उसने उनसे पूछा, 'आपको इसकी जानकारी कैसे है?' जवाब में उन्होंने कहा, 'उसने ही हमें आपके पास भेजा है।' अब डॉक्टर ने उन्हें भी दवा दे दी।
इसका बाद डॉक्टर काफी देर तक उस पुलिस कर्मी के गैरजिम्मेदाराना रवैये के बारे में सोचता रहा। उसे गुस्सा आ रहा था कि आखिर वह पुलिस कर्मी यह बताने क्यों नहीं आया कि महज दस खुराक ने उसके पिता की 13 साल पुरानी हिचकी की समस्या खत्म कर दी। फिर उसे अहसास हुआ कि इस तरह की हरकत ज्यादातर लोग करते हैं। अगर उस पुलिस कर्मी ने डॉक्टर को दवा के कारगर साबित होने की जानकारी यानी फीडबैक दिया होता, तो संभव है कि डॉक्टर उसका इस्तेमाल कहीं अधिक आत्मविश्वास और पुख्तापन से करता।
दैनिक भास्कर में एक चीफ फाइनेंस ऑफीसर (सीएफओ) हैं पीजी मिश्रा। वह हमेशा जोर देकर कहते हैं कि जब कोई सूचना मांगी या दी जाती है, तो यह जिम्मेदारी उस सूचना पाने वाले की है कि वह वापस आकर सूचना देने वाले को उसके सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताए। इस तरह किसी संवाद प्रक्रिया को तार्किक ढंग से परखा जा सकता है। इस तरह ही बीच की खामियों को दूर किया जा सकता है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ जद्दोजहद करते देखा है।
मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन
फंडा यह है कि... raghu@dainikbhaskargroup.com
सूचना-प्रसारण के बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी है कि आपको इसके बारे में समुचित फीडबैक भी मिले। इसके बाद ही आप जान पाएंगे कि आपके द्वारा दी गई जानकारियां दूसरों तक कितने प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं और वे उसे किस तरीके से ले रहे हैं।






