विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Career Mantra >> Article Of Career Mantra

खेलों के जरिए आंकड़ों से बढ़ाएं दोस्ती

N.Raghuraman | Sep 25, 2012, 10:13AM IST
 
 

कॉर्पोरेट जगत में लाभकारिता, बाजार में हिस्सेदारी और शेल्फ में उत्पादों की संख्या इत्यादि को लेकर हमेशा आंकड़ों की लड़ाई देखने में आती है। अमूमन राजनीतिक जंग भावनात्मक मुद्दों पर लड़ी व जीती जाती है, लेकिन कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि २०१४ के लोकसभा चुनाव आंकड़ों के आधार पर लड़े जाएंगे। हममें से कई लोग आंकड़ों में कमजोर होते हैं। हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के मुताबिक आंकड़ों को गहराई से समझने के लिए बेहतर यही है कि अपने दिमाग को पसंदीदा खेलों के जरिए आंकड़ों के लिहाज से प्रशिक्षित किया जाए।

भारत में क्रिकेट को बहुत पसंद किया जाता है और हम फिलहाल जारी टी-२० वल्र्डकप की मिसाल ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट १९ दिनों तक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह अकेले दक्षिण एशिया में ही १.६ अरब क्रिकेट प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र है और वह भी प्राइम टाइम में। ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के तकरीबन २ करोड़ ७० लाख लोग मध्यरात्रि में इस खेल का लुत्फ ले रहे हैं, ब्रिटेन में ६ करोड़ ३० लाख लोग लंच ब्रेक के दरम्यान इसे देख रहे हैं, ४० लाख वेस्ट इंडियंस नाश्ते के वक्त देख रहे हैं और अमेरिका में रहने वाले ४० लाख दक्षिण एशियाई लोगों के दिन की शुरुआत आजकल क्रिकेट के साथ हो रही है।

अब स्कोर कार्ड पर नजर डालते हैं। इस स्पद्र्धा में अब तक का अधिकतम स्कोर ६ विकेट पर २६० रन है, जो श्रीलंका ने २००७ में केन्या के खिलाफ बनाया था। सर्वाधिक ३१ छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जबकि २५ छक्कों के साथ युवराज सिंह दूसरे नंबर पर हैं। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम (१२३ रन) के नाम है। एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने २००७ के टी-२० वल्र्डकप में इंग्लैंड के विरुद्ध स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जमाए थे।

गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी सर्वाधिक २८ विकेट हासिल कर चुके हैं। एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर अजंथा मेंडिस (१६ रन देकर ६ विकेट, विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया) के नाम दर्ज है। रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने इंडीज के विरुद्ध १७.४ ओवर में २०८ रनों का लक्ष्य हासिल किया था। श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा के नाम दूसरे विकेट के लिए सर्वाधिक १६६ रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने ७ मई २०१० को कायम किया था।

ब्रेट ली टी-२० वल्र्डकप में हैट्रिक जमाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में १ सितंबर २००७ को बांग्लादेश के विरुद्ध खेलते हुए यह उपलब्धि अर्जित की थी। इसी तरह सिनेमा से प्यार करने वाले लोग इस आंकड़े को आसानी से याद रख सकते हैं कि हम भारतीय हर साल एक दर्जन भाषाओं की १२०० फिल्मों को देखने के लिए कुल मिलाकर चार अरब टिकट खरीदते हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां पर हर साल हॉलीवुड की तकरीबन १८० फिल्मों के लिए १.२८ अरब टिकट खरीदे जाते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment