घर का हर कोना कुछ कहता है
Source: agency | Last Updated 10:14(01/02/12)
महंगे फर्नीचर और साज सज्जा से घरौंदा नहीं सजता। इसे सजाना चाहते हैं तो कुछ क्रियटिव आइडिया सोचें। लीक से हटकर व कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर को रचनात्मक लुक दे सकते हैं।
पैटर्न बदलिए
अगर पुराने सोफा कवर से बोर हो गए हैं तो एनिमल प्रिंट वाले कवर खरीद लाएं। इसे घर का लुक बदल जाएगा। अगर सोफा कवर बदलना संभव नहीं है तो कुशन कवर बदलकर देखिए। पर्दो में भी यह प्रयोग कर सकते हैं।
कलेक्शन
यदि आपने अब तक कुछ भी इकट्ठा करना शुरू नहीं किया है, तो अब कीजिए- अपनी हॉबी के अनुसार। उदाहरण के तौर पर किताबें या गुड़िया जमा कीजिए। यह आपकी ‘सिग्नेचर स्टाइल’ को जाहिर करेगा। अपनी निजी गैलरी बनाइए।
काटिए-छांटिए
घर से अनावश्यक चीजें पूरी तरह हटा दीजिए, हर वह चीज जिसकी आपको जरूरत नहीं है। मत भूलिए, ‘लेस इज ऑलवेज मोर’।
रोशन करें शमा
अपने स्पेशल चाइना लाइट या क्लासिक कैंडलाब्रम (दीपवृक्ष) के कपबोर्ड पर अगली दीवाली तक धूल मत जमने दीजिए। उसे निकालिए और आम रातों में भी जलाइए और एंजॉय कीजिए। यह इंटीरियर की खूबसूरती में इजाफा ही करेगा।
फोटोग्राफ
याद रखिए, फोटोग्राफ से मकान घर में तब्दील होता है। अपने पास के सबसे बढ़िया फोटो में से कुछ को सीपिया या ब्लैक एंड व्हाइट कलर में प्रिंट कीजिए। इन्हें और कुछ अलग वेरायटी की पिक्चर को समय क्रम से दीवार पर लगाइए। यकीन मानिए, इससे आपके लिविंग रूम को अलग लुक मिलेगा।
ताजा फूल मार्केट से कुछ ताजे गुलाब और लिली खरीदें। इसे फ्लावर पॉट में सजाएं। आप पाएंगे कि पूरा माहौल बदल गया है। घर का लुक बदला बदला सा लगेगा।