इतनी कम उम्र में किसी कंपनी का सीईओ बनना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अपने काम के प्रति जुनून और दिलचस्पी ने आठ साल के एक बच्च्े को एक कम्पनी का सीईओ बना दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि वो बच्च इतनी सी उम्र में बन गया एक कंपनी का सीईओ! नन्हें खबरी से सुनें।
उसे बॉस की तरह जीना अच्छा लगता है। वह जानता है कि इसमें कितना मÊा आता है, जब आप किसी कम्पनी के बॉस हो। लंदन के स्टॉक न्यूइंगटन का रहने वाला ये बच्च एक सफल कम्पनी का संचालन करता है। मार्बल के साथ सोना उसकी आदत में शुमार था। मार्बल के प्रति इसी दीवानगी ने आज उसे मार्बल किं ग बना दिया है। और वह Umarbleking.co.uk वेबसाइट का मालिक है।
कहानी ये है कि लंदन के स्टॉक न्यूइंगटन में रहने वाला हार्ली जॉर्डियन मात्र आठ साल का है। लेकिन वह और बच्चों की तरह इस आयु में कंप्यूटर पर गेम्स नहीं खेलता, बल्कि अपनी वेबसाइट के ज़रिए दुनिया भर से मार्बल खरीदने के लिए आ रहे ऑर्डर को पूरा करता है। अपनी इसी वेबसाइट की बदौलत आज उसका नाम गिनीÊा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उसके इस सफर की कहानी बताती हैं उसकी मां टीना जॉर्डियन। उनके मुताबिक हार्ली को बचपन से ही मार्बल से बहुत प्यार है। वह मार्बल को अपने तकिए के नीचे रखकर सोता था। उन्हें अपने साथ स्कूल लेकर जाता था। और अपने दोस्तों के साथ शेयर करता था।
इसीलिए हम उसे मार्बल किंग कहकर बुलाने लगे। एक दिन हुआ यह कि उसके पास जितने भी मार्बल थे, उसके किसी दोस्त ने ख़रीद लिए। इस पर उसने मुझसे कहा कि मैं उसे और मार्बल लाकर दूं, जिसके लिए मैंने इंटरनेट का सहारा लिया। लेकिन मुझे नेट पर ऐसी कोई साइट नहीं मिली, जहां से मैं उसकी दिली इच्छा पूरी कर सकती। मैंने उसे यह बात बताई। लेकिन उसकी मार्बल के प्रति दीवानगी ऐसी थी कि उसने मुझसे एक वेबसाइट बनाने के लिए कहा जो केवल मार्बल का कारोबार करे। और इस तरह द्वड्डrड्ढद्यद्गद्मद्बठ्ठद्द.ष्o.ह्वद्म का जन्म हुआ। इस नन्हे से बच्चे की दीवानगी तो देखिए वह अपने कारोबार को समय रहते हुए पूरा करने में विश्वास रखता है। दुनिया के कोने- कोने से आ रहे मार्बल ख़रीदने के ऑर्डर की देखरेख वह खु़द ही करता है।
वेबसाइट के बनने के बाद से उसके पास इतने ऑर्डर आने लगे कि वह इन्हें अकेले पूरा नहीं कर पाया। और उसने अपनी इस कम्पनी में अपनी मां और भाई को भी शामिल कर लिया, जिससे वे टार्गेट पूरा कर सकें। उसका सपना अपनी कम्पनी को मार्बल के कारोबार की दुनिया में सबसे ऊपर ले जाने का है। वह साधारण मार्बल से लेकर ८क्क् यू.एस डॉलर तक की कीमत के मार्बल का कारोबार करता है। निकट भविष्य में Umarbleking.co.uk के लोगो को मार्बल के ऊपर छापकर बेचने की योजना है।