दूध हुआ खराब!
dainikbhaskar.com
| Dec 07, 2012, 16:43PM IST

भोलूराम (दूधवाले से)- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला दूध फट गया।
दूधवाला (भोलूराम से)- कौन से शरबत में डाला था?
भोलूराम - नींबू पानी में..।
टीचर- पप्पू, यह बताओ कि प्राचीन लंका को सोने की लंका क्यों कहा जाता था?
पप्पू- क्योंकि वहां कुम्भकरण दिन-रात सोता रहता था।
सोनू- मोनू, अगर समुद्र में नींबू का पेड़ हो तो फिर तुम नींबू कैसे तोड़ोगे?
मोनू- चिड़िया बनकर।
सोनू- बेवकूफ, तुझे चिड़िया कौन बनाएगा?
मोनू- जो तुझे समुद्र में पेड़ लगाने का तरीका बताएगा।
सोहन- मेरे दादा जी पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे।
मोहन- आप यह कैसे कह सकते हैं?
सोहन-क्योंकि वह अपनी वसीयत में अपनी जायदाद अपने ही नाम छोड़ गए हैं।
अमेरिकन (भारतीय से)-यह कुतुब मीनार कितने दिन में बनी है?
भारतीय-जी 1 साल में।
अमेरिकन- अरे अगर यह अमेरिका में बनी होती तो दो महीने में बन जाती।
थोड़ा आगे जाने पर लाल किला दिखा, अमेरिकन ने पूछा यह कितने दिन में बना।
भारतीय- 2 महीने में।
अमेरिकन- अरे, यह हमारे लोगों ने बनाया होता तो दो हफ्ते में बन जाता।
आगरा जाने पर ताजमहल दिखाई दिया। अमेरिकन ने फिर पूछा अरे यह महल कितने दिन में बना है?
भारतीय- पता नहीं सर, कल शाम तक तो नहीं था।






