मैसेज सेंडिंग फेल्ड
dainikbhaskar.com
| Jan 04, 2013, 11:13AM IST

पप्पू- यार, सर ने मैसेज किया था कि आज
एक्स्ट्रा क्लास है। मुझे जाने का मन नहीं कर
रहा।
बबलू- तो ठीक है न। मैसेज सेंडिंग फेल्ड
लिखकर सर को भेज दे।
☺
संटू अचानक हवाई जहाज में पायलट का
हेडफोन छीनने लगा।
लोगों ने पूछा- यह क्या कर रहे हो?
संटू- यह ड्राइवर भी ख़ूब है, टिकिट के पैसे
हम दें और गाने यह महोदय सुनें? अब यह
तो नहीं होने दूंगा।
☺
पिंटू- मिस, क्या आप मुझे कॉल कर रही
थीं?
टीचर- नहीं तो।
पिंटू- कमाल है, सुबह मेरे मोबाइल में लिखा
था.. वन मिस कॉल।
☺
दीपू की रोटी पर से चूहा चला गया।
दीपू- अब मैं यह रोटी तो नहीं खाऊंगा।
रिंकू- खा ले यार, चूहे ने कौन-से जूते पहने
हुए थे।
☺
टीचर- एक तरफ़ गाय है और एक तरफ़
दिमाग़, तो तुम क्या लोगे?
टिंकू- गाय।
टीचर- लेकिन मैं तो दिमाग़ लेता, जानते
हो क्यों?
टिंकू- जी, जिसके पास जो नहीं होता,
वह वही लेता है।
☺
गोलू- पापा मैं नदी में आगे जाऊंगा।
भोला- नहीं, डूब जाओगे।
गोलू- नहीं डूबूंगा, मुझे तैरना आता है।
भोला- अगर डूब गया, तो घर जाकर तेरी ख़ूब
पिटाई करूंगा।
☺
सोनू जेब्रा क्रासिंग पर बार-बार उछल रहा था।
मोनू- कर क्या रहे हो तुम?
सोनू- बस दोस्त, पियानो बजाने की कोशिश
कर रहा हू








