प्रॉपर्टी बेचकर अरबों कमाए इंग्लैंड में इस भारतीय ने
Source: agency | Last Updated 12:48(26/11/11)
नई दिल्लीः इंग्लैंड में रह रहा एक अनिवासी भारतीय मालामाल हो गया है। उसने लंदन स्थित अपना घर बड़ी भारी रकम में बेच दिया है।
ये सज्जन हैं लंदन में रहने वाले राज बागड़ी और उन्हौंने उत्तरी लंदन के रीजेंट पार्क का अपना घर 12 करोड़ पाउंड (970 करोड़ रुपए) में बेच दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह घर महज 59 लाख पाउंड में खरीदा था। इस घर की मरम्मत वगैरह कराकर उन्होंने उसे आलीशान बना दिया था। इस घर में अंडर ग्राउंड स्विमिंग पूल भी है।
लंदन के अखबार सनडे टाइम्स के मुताबिक यह मकान खरीदा है उक्रेन के एक निवासी ने जिसका नाम अभी गुप्त है। अखबार के मुताबिक इंग्लैंड के इतिहास का यह सबसे बड़ा सौदा है। इससे ब्रिटिश सरकार को भी टैक्स के रूप में भारी रकम मिलेगी।
राज बागड़ी मेटल व्यवसाय के सबसे खिलाडियों में से एक है और उन्होंने इससे अकूत पैसा कमाया है। वे लंदन मेटल एक्सचेंज के अध्यक्ष भी हैं।