बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपइया। निश्चित तौर पर रुपया सबसे बड़ा हो सकता है, पर सब कुछ नहीं। दुनिया में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए आपकी जेब में सिर्फ पैसा होना चाहिए। लेकिन ऐसी चीजें बहुत हैं, जो केवल पैसे से नहीं खरीदी जा सकतीं। जेब भरी होने के बावजूद बढ़िया चीजें खरीदने और बनाने के लिए आपको समझदारी की जरूरत होगी। पैसा कामयाबी तक पहुंचने का जरिया हो सकता है, लेकिन सिर्फ पैसा होने से आप कामयाब नहीं हो सकते। पैसा मकान बना सकता है, लेकिन घर नहीं। घर बनाने के लिए आपको अक्लमंदी, सदाशीलता और सद्गुणों की जरूरत होगी। पैसा बेहतर और बढ़िया जिंदगी का इंतजाम तभी कर सकता है, जब उसके साथ हमारी सकारात्मक सोच और सभी की भलाई जैसे मूल्य मिला दिए जाएं। हाउ टू वरी लेस अबाउट मनी, मैकमिलन