विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Navrang >> Keep An Eye On Body Motion

बॉडी मोशन पर रखे नजर

dainik bhaskar | Aug 18, 2012, 09:59AM IST
 
 

हम सभी जानते हैं कि फिट रहने के लिए पैदल चलना कितना जरूरी है। लेकिन कई बार हमें यह पता ही नहीं चलता कि चलते वक्त हमने कितना फासला तय कर लिया या हमारी पल्स का क्या हाल है। लेकिन अब फिटनेस पर लगातार निगाह रखना आसान है। पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक जेएसबी पल्स मॉनीटर पेडोमीटर आपकी बॉडी के मोशन पर नजर रखता है और साथ ही फुटस्टेप भी गिनता है।


जेएसबी एक्सरसाइज मेजरर न केवल वर्कआउट को ट्रैक करता है, बल्कि आपकी पल्स को मॉनीटर भी करता है। जेएसबी पल्स मॉनीटर पेडोमीटर को डिजिटल डिस्प्ले के साथ डिजाइन किया गया है, जो आपके हर दिन के स्टेप गिनता है। फिटनेस की जरूरतें पूरी करने के लिए बना जेएसबी पेडोमीटर न केवल दूरी नापता है, बल्कि हर दिन बर्न की जाने वाली कैलोरी का भी हिसाब-किताब रखता है। आप जितनी कैलोरी खर्च करना चाहते हैं, उसे इसमें सेट भी कर सकते हैं। मसलन, अगर आपने 100 किलो कैलोरी (केसीएएल) खर्च करने का लक्ष्य रखा है और सुबह से अब तक 50 केसीएएल खर्च कर चुके हैं, तो मॉनीटर बताएगा कि आपका 50 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है।

एए 2 एलआर44 बैटरी से पावर्ड जेएसबी पल्स मॉनीटर पेडोमीटर का वजन 42 ग्राम है, जिससे पोर्टेबिलिटी में आसानी होती है। सेहत को लेकर संजीदा रहने वाले लोगों के लिए कैलोरी का अनुमान लगाने की सहूलियत मॉटिवेशन का काम करती है। वे हर रोज अपने लिए फिटनेस के नए लक्ष्य तय कर सकते हैं। इन तमाम बातों के अलावा जेएसबी पल्स मॉनीटर पेडोमीटर को दिन के एक्सरसाइज रूटीन में बचत करने के हिसाब से बनाया गया है। पैदल चलने या जॉगिंग के वक्त कदमों का हिसाब-किताब रखने के अलावा जेसीबी का यह कॉम्पैक्ट डिजिटल डिवाइस एडिशनल स्टॉप वॉच फंक्शन भी रखता है, जो आपको कदमों की सटीक लंबाई नापने के अलावा, पैदल चलने और भागने की रफ्तार भी बताएगा। दरअसल, डिवाइस में फिंगरटिप सेंसर टेक्नोलॉजी के जरिए पल्स मॉनीटर होती है, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि वर्कआउट पर आपका शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।

सेहत गैजेट: जेएसबी पल्स मॉनीटर पेडोमीटर
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment