विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Career Mantra >> Live Simple Life

लग्जरी से कम नहीं साधारण जीवन

dainik bhaskar.com | Sep 03, 2012, 09:34AM IST
 
 

हर घर में एक शिकायत देखने-सुनने में आती है कि हमारा बच्चा किसी भी चीज पर ध्यान नहीं देता। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जवाब सीधा और सरल है, जो मुझे और आपको ही कसूरवार ठहराता है। हमने अपनी जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर रखा है। हम बच्चे से 24 घंटे में ढेर सारे काम करने की अपेक्षा रखते हैं। इसी कारण वह किसी भी चीज पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता। एक और बात पर गौर करें। बच्चे के ध्यान न केंद्रित करने की शिकायत करने वाले अभिभावक अक्सर दंभ से कहते मिल जाएंगे कि उनके बच्चे को टीवी पर आने वाले सभी विज्ञापन याद रहते हैं। सैटेलाइट टीवी के आगाज के बाद फिलवक्त 800 से ज्यादा चैनल ऑन-एयर हैं। इंटरनेट चौबीस घंटे का है। ऐसे तमाम घर हैं, जहां वाई-फाई एक मिनट के लिए भी ऑफ नहीं होता। यही नहीं, अगर आप किसी डिपार्टमेंटल स्टोर में शीतल पेय लेने जाएं, तो आपके समक्ष दर्जन भर ब्रांड होते हैं। सिर्फ शीतल पेय ही क्यों, हरेक उत्पाद के क्रम में चयन के ढेरों विकल्प हैं। ये सभी हमारा ध्यान और समय पाने की जद्दोजहद में रहते हैं। इस लिहाज से देखें तो कह सकते हैं कि समय हमारे सामने से उड़ता रहता है।

उदाहरण के लिए अगर आप एक समय में एक ही काम को अंजाम दें, तो आपको पता रहेगा कि उस काम को आपने कितना समय दिया है। लेकिन अगर आप एक साथ कई कामों को अंजाम देंगे, तो समय के बारे में आपकी राय बदल जाएगी। एक साथ कई काम करते हुए आप सभी को थोड़ा-थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस फेर में समय कब बीत जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। इसके अलावा क्या आपने गौर किया है कि अक्सर हम ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिसकी हमें जरूरत भी नहीं होती? अक्सर ये चीजें दूसरों को दिखाने की खातिर खरीदी जाती है। इससे क्या नहीं लगता है कि हम किस तरह से अव्यवस्थित जिंदगी जी रहे हैं? वास्तव में हम सभी के पास दिनभर में 24 घंटे ही होते हैं। इस समयावधि में आप कैसे बगैर तनाव या कुंठित हुए अपने सारे काम निपटा सकते हैं? इसका जवाब निहित है 'कम ही ज्यादा' रूपी सिद्धांत में।

गौर करें कि एक बार में आप एक ही समय के लिए पर्याप्त भोजन कर सकते हैं। इसे समझते हुए जो काम हाथ में है, सिर्फ उस पर ही ध्यान केंद्रित करें। साठ के दशक का सूत्र वाक्य 'बी हेयर नाउ' में यकीन करें। इसके बाद आप खाना खाते समय एक-एक निवाले का लुत्फ ले सकेंगे। इसी तरह टीवी देखते हुए भरपूर मनोरंजन कर सकेंगे। अपने को भावनात्मक और आर्थिक स्तर पर सुदृढ़ बनाएं, ताकि महज दिखावटी चीजें आपको ललचा न सकें। ऐसी चीजों के प्रति अनुराग से ही समय और ध्यान बंटता है। इस कारण ही हम किसी एक काम पर पूरा ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। आज के दौर में हमारा ध्यान भटकाने वाली चीजों की कोई कमी नहीं है। यही वजह है कि हम कुछ सेकंड भी किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। इसका सीधा-सरल उपाय है, वर्तमान को ही भरपूर ढंग से जिएं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment