विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Hi Life >> Several Applications Of Twitter On Mobiles

मोबाइल पर ट्विटर के शानदार एप्प

agency | May 01, 2012, 10:53AM IST
 
 

स्मार्टफोन के बढ़ते चलन के साथ अब मोबाइल पर भी ट्विटर इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में फोन से ट्वीट करने के लिए जानते हैं कुछ अच्छे एप्प के बारे में।

Tweetdeck
आईफोन के लिए यह बढिय़ा एप्प है। हाल ही में इसका एंड्रॉयड और आईपैड वर्जन भी पेश किया गया है। यह ट्विटर को फेसबुक, लिंक्डइन और माय स्पेस के साथ इंटीग्रेट करने की सुविधा देता है। इससे फेसबुक पर वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। इसे एप्प स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Snaptu


यहां ढेरों एप्प एक साथ मिलते हैं। इसे सस्ते मोबाइल फोन का आईफोन जैसा मंच कह सकते हैं। इसे किसी भी महंगे या सस्ते फोन (जो जावा इनेबल्ड हो, एकदम बेसिक फोन छोड़कर अधिकतर हैंडसेट) पर लोड किया जा सकता है। यहां कुल 30 एप्प और 25 वेबलिंक मिलेंगे, जिनमें ट्विटर, फेसबुक, क्रिकेट इंफो, न्यूज और मौसम आदि शामिल हैं। इसके ट्विटर एप्प पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड डालना होता है। इसमें ट्वीट पढऩे या जवाब देने के अलावा, डायरेक्ट मैसेज, री-ट्वीट कर सकते हैं। लेकिन ट्वीट के साथ फोटो या लोकेशन भेजने का फीचर इसमें नहीं है। अगर फोन पर यह प्री-लोडेड नहीं है, तो http://m.snaptu.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

Nimbuzz

यह एप्प अधिकतर जावा मोबाइल हैंडसेट्स पर मिलेगा। इसकी खासियत मल्टी प्लेटफॉर्म की तरह एप्प देना है, लेकिन इसे ट्विटर के अलावा चैट के लिए ज्यादा इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल टॉक, याहू मैसेंजर, एमएसएन मैसेंजर, फेसबुक, एओएल जैसे तमाम चैट अकाउंट इसमें फीड करके सभी दोस्तों से एक ही जगह पर चैट कर सकते हैं। इसके ट्विटर अकाउंट की खासियत है कि यह खुद को अपडेट करता रहता है और हर नई ट्वीट पर साउंड अलर्ट भी देता है। इस फ्री एप्प को मोबाइल ब्राउजर से get.nimbuzz.com से डाउनलोड करें।

Ubertwitter

इस ट्विटर एप्प को आप ब्लैकबेरी और आईफोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्विटर अपडेट हासिल करने के लिए यह अच्छा है। इसमें आप अपनी लोकेशन या पिक्चर भी ट्वीट के साथ अपलोड कर सकते हैं। लोकेशन के लिए myloc.me लिंक काम करता है। यह लोकेशन का लिंक ट्वीट के साथ भेजता है और 140 अक्षरों का स्पेस बिल्कुल नहीं लेता। इसके फ्री और प्रो दो वर्जन हैं, जिसे आप लगभग ढाई सौ रुपए सालाना फीस देकर खरीद सकते हैं। फ्री वर्जन भी बढिय़ा है। इसकी मदद से आप अपनी ट्वीट को फेसबुक अकाउंट पर भी भेज सकते हैं। ट्वीट 140 अक्षर से लंबी है, तो यह उसे छोटा कर उसके अतिरिक्त अक्षरों को लिंक के तौर पर कनेक्ट करके भेजता है। ब्लैकबेरी और आईफोन इस्तेमाल करने वाले इसे एप्प स्टोर या एप्प वल्र्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।

tweets60

यह एप्प सिंबियन 60 केंद्रित नोकिया फोन के लिए है। नोकिया ई और एन सीरीज, एक्स 6, 5800, 5233, 5230 व अन्य में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके फ्री और प्रो दो वर्जन हैं। आप 50 रुपए में इसका प्रो वर्जन खरीद सकते हैं। प्रो वर्जन में यूजर अपनी फोटो भी इसके जरिए ट्वीट कर सकते हैं। आप अगर नोकिया फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिलहाल यही सबसे बेहतर ट्विटर एप्प है। ओवी वल्र्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Seesmic

एंड्रॉयड, विंडोज 7 फोन, ब्लैकबेरी और आईफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह ट्विटर एप्प है। इसके लुक्स और स्पीड अच्छी है। हर ट्वीट को इसमें बड़ा स्क्रीन साइज दिया गया है, जो पढऩे में अच्छा लगता है। एंड्रॉयड फोन पर यह फोटो, वीडियो और लोकेशन अपडेट का फीचर देता है। आईफोन और विंडोज फोन पर यह ट्विटर के साथ फेसबुक को कनेक्ट करने का मल्टीपल फीचर देता है। ट्वीट के साथ लोकेशन, लंबी ट्वीट को यूआरएल से छोटा करने जैसे फीचर भी मिलेंगे। 'सीसमिक फॉर' ब्लैकबेरी में स्टैंडर्ड फीचर है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment