शॉपिंग जैसा लगा प्रॉपर्टी खरीदना
Bhaskar News | Jun 12, 2012, 11:47AM IST

वे बताते हैं, प्रॉपर्टी फेयर एक छत के नीचे सिटी के सभी प्रमुख बिल्डर्स मौजूद थे। इससे घर खरीदना शॉपिंग करने जैसा ईजी रहा। अच्छे वातावरण में टाउनशिप, बैटर कनेक्टिविटी और मॉडर्न एमिनिटीस के कारण यह ड्यूप्लेक्स हमें पसंद आया। दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी फेयर में नया घर खरीदने वाले कस्टमर्स का किस्सा कुछ ऐसा ही था। फेयर के दौरान 20 हजार से अधिक लोगों ने विजिट किया और आखिरी दिन तक सैकड़ों लोगों ने अपना घर और प्रॉपर्टी की बुकिंग की। इसके लोगों ने यहां के स्टॉल्स पर अवेलेबल फर्नीचर और होमडेकोर आइटम्स की शॉपिंग भी की।
बंपर रिस्पॉन्स फ्रॉम भोपाल
फेयर में शामिल बिल्डर्स भोपाल के बंप्रर रिस्पॉन्स को लेकर काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, स्टॉल पर रखी विजिटर्स डायरी फुल हो गई। फेयर में 3 दिन के दौरान ही कई डील फाइनल हुईं। अभी जिन कस्टमर्स ने एंक्वायरी और साइट विजिट की हैं वो बुकिंग भी होनी बाकी है।
मेगा रिस्पॉन्स
क्या भास्कर प्रॉपर्टी फेयर
कहां बिट्टन मार्केट, दशहरा मैदान
कब 11 जून, सोमवार
सम अदर गुड ऑप्शंस
भविष्य मेट्रो सिटी, विदिशा रोड। आम्र वैली, कोलार रोड, बावडिय़ा ब्रिज। कान्हा ग्रीन, बावडिय़ा कला। हिमांशु इंफ्रास्ट्रक्चर, कोलार रोड। अर्बन पार्क, बावडिय़ा कला। संजना रेसीडेंसी, भौंरी, प्रोफेसर कॉलोनी और संजना रेसीडेंसी। आधार सिटी, त्रिवेणी हाइट्स, ऑल मार्क सिटी, देव सिटी, सिल्वर एस्टेट, सागर रॉयल विला, एटीसी अलर्क सिग्नेचर पार्क, सागर लेक, सागर अभिनव हाइट्स।
लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट बैटर रिटर्न
शिवाजी नगर में रहने वाले बिजनेसमैन सुनील मालवीय ने इंवेस्टमेंट और आगे चलकर यहां शिफ्ट होने के मकसद से बृजधाम में 2 फ्लैट्स बुक किए हैं। श्री मालवीय कहते हैं, रीयल एस्टेट में इंवेस्टमेंट के लिए काफी दिनों से मन बना रखा था। लेकिन इंवेस्टमेंट के लिए लिमिटेड ऑप्शंस ही पता थे। फेयर में सिटी के सभी प्रोजेक्ट्स एक साथ मौजूद थे। इससे लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट और बैटर रिटर्न के लिए प्रॉपर्टी खरीदना आसान रहा। फेयर में इंक्वायरी और डील के दौरान फैमिली भी शामिल हो सकी। बिल्डर्स के पास अलग-अलग जाकर सर्चिंग पॉसिबल नहीं है और इंवेस्टमेंट इतना आसान नहीं होता।






