विज्ञापन
 
 
 
 

अंबानी के घर से 10 मंजिल ऊंचा होगा सिंहानिया का नया आशियाना

 
Source: agency   |   Last Updated 12:27(22/10/11)
 
 
 
 
मुंबई. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश के बड़े-बड़े रईसों के बीच ऊंचे-ऊंचे आशियाने बनाने की एक अघोषित प्रतियोगिता चल रही है।




मुकेश अंबानी की 27 मंजिला इमारत एंटीलिया के नजदीक ही सिंघानिया परिवार भी अपनी इमारत खड़ी कर रहा है। रेमंड समूह के मालिकों का यह आशियाना भी दिखने में अंबानी के घर जैसा ही है।




आसमान को छूती इन दोनोंही इमारतों में समुद्र की ओर खुलती विशाल खिड़कियां हैं । सिंहानिया परिवार की इमारत बनावट में भी अंबानी परिवार के घर जैसी ही है।



जब अंबानी का आशियाना बन रहा था तब उसके बारे में भी ज्यादातर चीजों को राज ही रखा गया था। ठीक उसी तरह सिंहानिया परिवार भी अपने इस घर की जानकारियों को पूरी तरह छुपा रहा है। अभी यह भी नहीं बताया गया है कि यह आशियाना कब तक पूरा हो जाएगा और सिंहानिया परिवार इसमे कब प्रवेश करेगा।




इस बिल्डिंग का नाम समूह के संस्थापक के नाम पर जेके हाउस रखा गया है। यह मुंबई के टोनी ब्रीच कैंडी इलाके में रेमंड के एक शोरूम के लिए प्रस्तावित जमीन पर बन रही है। इसके 36 फ्लोर बन चुके हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह इमारत कितनी ऊंची होगी। बताया जाता है कि इस इमारत के पांच फ्लोर पर कार पार्किंग होगी और एक फ्लोर पर संग्रहालय भी होगा। सिंहानिया परिवार के इस आशियाने को तलाटी एंड पंठाकी नाम की फर्म ने डिजाइन किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment