सेक्स में आगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले टीनेजर
dainikbhaskar.com
| Nov 10, 2012, 00:10AM IST

बुढ़ापे में अक्सर लोग डिमेंशिया नाम की बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। अगर आपको अपने बुढ़ापे में भूलने की बीमारी से बचना है, तो कसरत शुरू कर दीजिए। शारीरिक व्यायाम से भी आप अपने दिमाग को दुरुस्त रख सकते हैं। इंग्लैंड में रिटायर हो चुके करीब 700 लोगों पर तीन साल तक की गई एक स्टडी में पता चला है कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, उनका दिमाग जल्दी नहीं सिकुड़ता है और उम्र का असर भी उनकी याददाश्त पर नहीं दिखाई देता। रिसर्चरों ने जब 70 साल के लोगों के दिमाग के सफेद हिस्से (वह हिस्सा जिससे पूरे सिर में किसी संदेश को पहुंचाया जाता है) की जांच की तो पता चला कि शरीरिक रूप से सक्रिय लोगों के दिमाग को बहुत कम नुकसान पहुंचा था। जबकि, शारीरिक रूप से कम क्रियाशील लोगों के दिमाग में ज्यादा क्षति हुई। दरअसल, कसरत से शरीर में खून का संचालन सही रहता है। इसी वजह से ही दिमाग को ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं।
सेक्स में आगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले टीनेजर
एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले टीनेजर, सामान्य फोन इस्तेमाल करने वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा सेक्स करते हैं। स्टडी में पाया गया कि स्मार्टफोन पर इंटरनेट यूज करने वाले बच्चों की उनके ऑनलाइन दोस्त के साथ सेक्स करने की संभावना, सामान्य फोन इस्तेमाल करने वाले बच्चों की तुलना में दोगुनी होती है। रिसर्चरों ने बताया कि स्मार्टफोन रखने वाले बच्चे सामान्य रूप से भी सेक्स के मामले में ज्यादा सक्रिय होते हैं। शोध के एक रिसर्चर और यूनिवर्सिटीज स्कूल ऑफ सोशल वर्क के प्रोफेसर एरिक राइस के मुताबिक भले ही स्मार्टफोन बच्चों को सेक्स करने के लिए सीधे नहीं प्रोत्साहित करते, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव जरूर डालते हैं और बच्चों के लिए सेक्स में शामिल होने की राह आसान कर देते हैं। उनके मुताबिक, यह एक जरिया है, जिससे इस तरह का व्यवहार पनप सकता है। शोध में हाई स्कूल के करीब 2,000 बच्चों को शामिल किया गया। 5 फीसदी बच्चों ने माना कि वे स्मार्टफोन का इस्तेमाल सेक्स पार्टनर खोजने के लिए करते हैं और 17 फीसदी ने कहा कि उनसे ऑनलाइन सेक्स के लिए संपर्क किया गया।








