विज्ञापन
 
Home >> Magazine >> Navrang >> Three Steps To Recover From Mistakes

गलती से उबरने के तीन कदम

dainik bhaskar news | Aug 18, 2012, 10:00AM IST
 
 

ज्यादातर लोग मानते हैं कि गलतियां रोकी नहीं जा सकतीं, लेकिन कोई नहीं चाहता कि उससे गलती हो। अच्छी बात यह है कि बड़ी से बड़ी गलती को अगर सही ढंग से संभाला जाए, तो वह करियर खत्म करने का दम
नहीं रखती। अगली बार जब आपसे कोई बड़ी गलती हो जाए, तो इन तीन कदमों से उसे संभालिए:

गलती मानिए:

किसी गलती को छिपाना या उसकी अहमियत को कम करने दिखाने की कोशिश आपके करियर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गलती को लेकर संयम और साफगोई बरतें। अगर आप उसमें शामिल रहे हैं, तो जिम्मेदारी लीजिए और बचाव की मुद्रा में मत आइए।

जरूरी बदलाव कीजिए:

गलतियां बहुत कुछ सीखने का अहम मौका देती हैं। अपने बॉस और दूसरे लोगों को भरोसा दिलाइए कि आप आगे चलकर अलग तरह से चीजों को अंजाम देंगे।

आगे बढ़ें:


गलतियों को जोखिम उठाने की क्षमता पर हावी मत होने दीजिए। अगर गलती हो गई, तो उसे पीछे छोड़िए और भविष्य पर नजर लगाइए, क्योंकि कोशिश न करना उससे भी बड़ी गलती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment