विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> 17-Year-Old Nurse Knocked On The Notorious Gamblin

17 वर्षीय नर्स पर सरेराह गिरा कुख्यात जुआ माफिया का कहर

Dainik Bhaskar News Network | Sep 14, 2012, 02:45AM IST
 
 


नागपुर। निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी वारदात में पांच आरोपी शामिल हैं।

 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अमित अंबादे ने दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने नर्स का अपहरण कर ऑटो में ले गए थे। आरोपियों में कुख्यात जुआ माफिया अमित अंबादे के अलावा उसके साथी चैंड्री उर्फ चिंगर्या, दादू, सागर और नजीम आदि शामिल हैं।

 

घटना को 11-12 सितंबर की रात घटना को अंजाम दिया गया। अमित अंबादे पर एमआईडीसी थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं। अंबादे सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस ने धारा 363, 368, 376 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने नर्स को पैदल जाते समय सीआरपीएफ गेट हिंगना रोड से जबरन ऑटो में ले गए थे। दीपिका (परिवर्तित नाम) एमआईडीसी क्षेत्र में झोपड़पट्टी में रहती है। 17 वर्षीय दीपिका एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं।

 

दीपिका चंचल स्वभाव की है। वह ऑटो से रोजाना अस्पताल आना-जाना करती है। इस दौरान उसकी जान पहचान ऑटो चालक नजीम से हो गई। वह ऑटो चालक उसे अस्पताल छोड़ने के लिए अक्सर उसका इंतजार करता था। ऑटो चालक की अमित अंबादे से भी गहरी दोस्ती थी।

 

11 सितंबर को रात आठ बजे दीपिका अस्पताल से छुट्टी होने पर अकेली घर लौट रही थी। उस दौरान दीपिका के पिता किसी काम से सीआरपीएफ गेट के पास गए थे। उन्होंने दीपिका से देर होने का कारण भी पूछा था। उसके बाद दीपिका घर की तरफ निकली। उसके पिता घर लौटे लेकिन दीपिका नहीं दिखाई दी।

 

तब वे चिंतित हो गए। इधर दीपिका को घर की ओर अकेली जाती देख ऑटो चालक नजीम उसके पास आकर रुका। नजीम उसे पहचानता था, इसलिए दीपिका ऑटो में बैठ गई। ऑटो में सागर और दादू भी बैठे थे। उसे लगा कि दोनों सवारी है।

 

दीपिका को नजीम उसके घर के पास छोड़ने के बजाय नजीम अपने कमरे पर उसे जयताला ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नजीम के कमरे पर अमित अंबादे पहले से मौजूद था। वह उनके आने का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि दीपिका के साथ अमित ने दुष्कर्म किया।

सरकारी वेबसाइटों ने खोला एक शर्मनाक सच, क्या अब भी जारी रहेगा ये सब!

17 वर्षीय नर्स पर सरेराह गिरा कुख्यात जुआ माफिया का कहर

शिक्षा के एक मंदिर में गूंजी पोर्न स्टार की आरती और बंटा प्रसाद!

एक सुल्तान जिसे उसकी पत्नी ने कब्र से निकलवाया और...

संदिग्ध नौकरानी की तस्वीरें जारी : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सबकुछ

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment