मुंबई. पेट दर्द से परेशान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की शनिवार को सर्जरी होने वाली है। बिग बी ने खुद इसकी जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। उन्होंने ब्लॉग पर स्वयं की तबीयत ठिक न होने की बात कही है। बिग बी ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट दर्द की शिकायत है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को पेट का सीटी स्कैन करने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी है। जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मैं अस्पताल में रहूंगा, परंतु ब्लॉग व ट्विटर के जरिए प्रशंसकों के संपर्क में बना रहूंगा। बिग बी ने कहा है कि पेट दर्द की सर्जरी छोटी होने की वजह से पारिवारिक मित्रों व प्रशंसकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
महत्वपूर्ण है कि ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान 1982 में बिग बी को चोट लग गई थी। जिसकी वजह से तब उन्हें कई महीनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
हालांकि बाद में वे ठिक हो गये परंतु उस दौरान लगी चोट के दर्द ने अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है। ध्यान रहे कि 2005 में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
न आरती-न मन्त्र, इस 'मंदिर' में तो बजता है Ooh La La!
30 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री ने की आत्महत्यामौत के तीनों सौदागर, मिली मौत की सजा, अब भी रहेगी जारी