विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> 300 Students Found In Objectionable Condition In

पूल पार्टी में आपत्तिजनक हालत में पाए गए 300 स्कूली छात्र-छात्राएं!

Dainikbhaskar.com | Sep 03, 2012, 00:07AM IST
 
 


 

पुणे। ग्रामीण पुलिस ने शनिवार देर रात वाघोली इलाके के एक होटल में चल रही हाईप्रोफाइल पार्टी पर छापा मारकर 300 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही 9 लाख, 86 हजार रुपए की शराब भी जब्त की गई है।


 

आश्चर्य की बात तो यह है कि यह होटल एक पुलिस अधिकारी का है और उसने दूसरे को किराए दे रखा है।  ग्रामीण पुलिस के स्थानीय अपराध अन्वेषण विभाग को जानकारी मिली थी कि वाघोली स्थित माया होटल में पार्टी चल रही है।


 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीमें रात करीब एक बजे होटल पहुंचीं। वहां पर डीजे की तेज आवाज में युवक-युवतियां नशे में नृत्य कर रहे थे। पुलिस आने का पता चलने के बाद कई ने वहां से भागने की कोशिश की किंतु पुलिस से वे बच नहीं पाए।


 

पुलिस ने 110 युवतियों और 190 युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही होटल चलानेवाले हरजीत साहनी, अब्दुल अब्बास जलील, होटल प्रबंधक सौद अन्वारी और श्रेयस टन्ना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल से ढेर सारी शराब की बोतलें भी जब्त कीं।


 


इस बीच हिरासत में लेने के बाद युवक-युवतियों की ससून अस्पताल के डॉक्टरों की टीमों ने चिकित्सा जांच की। उसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने सभी पर मुंबई पुलिस एक्ट 110 एवं 85 के तहत कार्रवाई की। चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।


 

अफसर की पत्नी के नाम है होटल :ली क्षेत्र में साई सत्यम पार्क में दो साल पहले माया होटल का निर्माण किया गया था। यह होटल राज्य आतंकवादी विरोधी पथक के पुलिस अधिकारी की पत्नी के नाम पर है।


 

पुलिस ने अंजली रजनीश निर्मल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। होटल से खराड़ी आईटी पार्क काफी नजदीक है, जिसके कारण हमेशा देर रात वहां पार्टियां होती रहती हैं। आगे हैं पुलिस के छापे के दौरान होटल में पकडे गए लड़के-लड़कियों की अन्य तस्वीरें... 

एक के बाद एक खुली शौक, मस्ती और मजबूरी की शर्मनाक सच्चाई

पकड़ाई विधायक और अधिकारियों की बेटियां, खुली संडे पार्टी की असलियत

फेसबुक फ्रेंडशिप का खतरनाक अंजाम: गोवा में भटकती मिली दो छात्राएं

PHOTOS: सेक्स, शाहरुख़ और दंगों के बीच उलझ गया तिरंगे का वजूद!

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment