नागपुर/पुणे. विदर्भ में बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लाखनी के मुरमाड़ी में दुष्कर्म के बाद हुई तीन बालिकाओं की हत्या प्रकरण की जांच अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि शुक्रवार को फिर एक दुष्कर्म का नया मामला सामने आया।
वो भी उस समय जबकि राज्य के गृहमंत्री आर. आर. पाटील भंडारा जिले के दौरे पर थे। उधर पुणे में भी एक शिक्षक द्वारा छात्रा कोहवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है।
स्कूल चलने के बहाने शिक्षक ने किया दुष्कर्म
बेलाठी गांव में एक शिक्षक ने 7 वीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। स्कूल जा रही छात्रा को उसी स्कूल के सहायक शिक्षक यादवराव बोरकर (46) ने मोटरसाइकिल पर स्कूल चलने को कहा। शिक्षक बच्ची को बाइक पर बैठाकर बारव्हा-लाखांदुर मार्ग पर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में उसे गांवलाकर छोड़ दिया। छात्रा ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। आरोपी शिक्षक फरार है।
नागपुर में छात्रा को कार से फेंका
नागपुर में कक्षा छठवीं में पढऩे वाली 12 वर्षीय छात्रा को दिन दहाड़े अगवा किया गया। शादी के लिए राजी न होने पर उसे चलती कार से फेंक दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हिंगणा में भी एक 11 वर्षीय छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया।
कक्षा में छात्रा के साथ दुष्कर्म, शिक्षक फरार
सातारा स्थित एक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को यह घटना सामने आई । घटना को अंजाम देने के बाद से शिक्षक फरार है। सूत्रों के अनुसार सातारा स्थित शाहूनगरी के प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा में नौ वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया।
तीन बच्चियों से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच में पुलिस प्रशासन असफल रहा है।किसी भी हालत में अपराधियों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
-आरआर पाटील,
गृहमंत्री (मुरमाड़ी गांव में)