विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> CCTV Cameras Will Be In RTO: The Four Cameras In Each Office

आरटीओ में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : राज्य के प्रत्येक कार्यालय में चार कैमरे

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 07:48AM IST
 
 


मुंबई. राज्य के परिवहन विभाग ने राज्य के सभी आरटीओ दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है।विभाग ने यह फैसला ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से किया है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कैमरा गुप्त रूप से हमें दलालों पर नजर रखने के लिए भी मदद करेगा। नाम न छापने की शर्त पर परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक आरटीओ कार्यालय में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए जाएगे जहां वाहनों का परीक्षण किया जाता है व लाइसेंस देने से पहले परीक्षा ली जाती है।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि यदि सब कुछ योजनाबद्घ तरीके से हुआ तो वर्ष-2014 तक राज्य के सभी आरटीओ कार्यालय सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। वर्तमान में आरटीओ विभाग के अधिकारी कैमरों की लागत का आकलन कर रहे हैं।


आसान नहीं होगा दलालों से साठगांठ

राज्य भर में 48 आरटीओ कार्यालय हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैमरों के जरिए हमें दलालों व अधिकारियों के बीच के संबंधों को जानने में भी आसानी होगी। एक बार यदि लोगों को एहसास हो गया कि उन पर नजर रखी जा रही है तो वे ज्यादा जिम्मेदारी व सतर्कता पूर्वक काम करेंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment