मुंबई. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने परोक्ष रूप से चुनाव प्रचार का बिगुल बजा दिया है। राज्य के कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के रविंद्रनाथ नाट्य मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं की आयोजित सभा में केंद्र व राज्य की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में जहां कांग्रेस तेज से जनतहित के कामों को पूरा कर रही है, वहीं भाजपा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान मचा हुआ है।
जिससे भाजपा को देशहित से ज्यादा प्रधानमंत्री की कुर्सी प्यारी है। यह बात जनता को पता चल गई है। मोहन प्रकाश ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दावे को छलावा करार दिया है।
उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश से लेकर कई क्षेत्र में महाराष्ट्र मोदी के गुजरात से नंबर-वन है। इसके बावजूद विपक्ष गुजरात के कथाकथित रोड मॉडल को जनता के बीच रखकर उन्हें गुमराह कर रहा है।