विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> 'Proxy War Against India, Having To Resort To Pak'

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, 'भारत के खिलाफ छद्म युद्घ का सहारा ले रहा पाक'

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 07:50AM IST
 
 


मुंबई.  भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि हैदराबाद बम विस्फोट में पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि सैन्य युद्घ में हर बार मिली शिकस्त से घबराया पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ छद्म युद्घ का सहारा ले रहा है।

आडवाणी शनिवार को मुंबई के चेंबूर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। गुरुवार को हैदराबाद में हुए दो बम धमाकों के लिए उन्होंने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि पाक सीधी लड़ाई में कामयाब नहीं हुआ तो उसने भारत के खिलाफ छद्म युद्घ शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच हुए तीन जंग में पाक को मुंह की खानी पड़ी थी।

जब पाक को लगा कि वह जीत नहीं सकता तो वह भारत में अशांति फैलाने के लिए आतंकवाद का सहारा ले रहा है। हैदराबाद का बम विस्फोट भी इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज मुशर्रफ के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए आडवाणी ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल न होने देने के वादेे पर पाकिस्तान ईमानदारी से अमल करे।

पाक ने वादा किया था कि वह अपनी जमीन से आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त कर देगा। पंरतु ऐसा नहीं हुआ। पाक जमीं से आतंकवादी गतिविधियां नहीं थमीं हैं। पाक अब होश में आए और अपनी जमीन से आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए।


आडवाणी ने कहा कि पाकिस्तान हैदराबाद बम विस्फोट से खुद को अलग नहीं कर सकता। कोई संदेह नहीं कि वह इस आतंकी घटना में शामिल नहीं है। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी हैदराबाद बम धमाकों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था।

अमेरिका में हो स्वामीजी की जयंती पर कार्यक्रम

इस दौरान आडवाणी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति भी शिकागो के रहनेवाले हैं। उन्होंने मांग की अमेरिका में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन हो जिससे पूरा विश्व स्वामीजी को याद कर सके।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment