विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Seeking To Ban The Sale Of Alcohol In Plastic

प्लास्टिक में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग

कृष्णा शुक्ला | Feb 24, 2013, 04:52AM IST
 
 


मुंबई. प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्लोबल एनवायरो सोल्यूशन नामक संस्था की ओर से बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

याचिका के मुताबिक प्लास्टिक में खतरनाक रसायन होते हंै। इसके अलावा प्लास्टिक का प्रभाव शराब में शामिल अल्कोहल पर भी पड़ता है जिससे शराब खराब होती है।

याचिका के अनुसार महाराष्ट्र सरकार सिर्फ शराब से मिलनेवाले पैसों पर ध्यान देती है। उसे अन्य किसी मसले से संबंध नहीं है। इसलिए व्यापक जनहित को देखते हुए प्लास्टिक की बोलत में शराब बेचने पर पाबंदी लगाई जाए।

संस्था के वकील साधना महाशब्दे ने मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह व न्यायमूर्ति अनूप मोहता की खंडपीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। खंडपीठ ने याचिका में शामिल तथ्यों पर गौर करने के बाद 21 मार्च को याचिका पर सुनवाई रखी है।

याचिका में स्पष्ट किया गया है प्लास्टिक की बोतल जितनी पुरानी होती है, उसमें रखी शराब उतनी ही खराब होती है। कई बार वह विषाक्त भी हो जाती है। गर्म जगह में शराब से भरी बोतल रखने से शराब की गुणवत्ता खराब होती है। ऐसी शराब पीने से कैंसर व लीवर से जुड़ी प्राणघातक बीमारियां होती हैं। लिहाजा प्लास्टिक की बोतल व ट्रेटा पैक में शराब बेचने पर पाबंदी लगाई जाए।

राज्य सरकार ने दो साल पहले प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने की अनुमति दी थी। तब से धड़ल्ले से प्लास्टिक की बोतल में देशी व विदेशी शराब बेची जा रही है। एसोसिएशन ऑफ एनवायरो साइंस व चंडीगढ़ ट्रिब्युनल ने अपनी रिपोर्ट में प्लास्टिक की बोतल में रखी शराब को खराब बताया है।

कैनेडा के एक फाउंडेशन की रिपोर्ट में भी यही निष्कर्ष दिया गया है। इन तीनों रिपोर्ट व अन्य पहलुओं पर विचार करने के बाद केरल व त्रिपुरा में प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। याचिका में ऐसा ही प्रतिबंध महाराष्ट्र में बिकनेवाली शराब पर लगाने की मांग की गई है।

आपकी राय

 

इसके अलावा प्लास्टिक का प्रभाव शराब में शामिल अल्कोहल पर भी पड़ता है जिससे शराब खराब होती है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment