नागपुर. दोस्त की प्रेमिका से इश्क करना दोस्त के जान पर बन आई। दोस्त ने ही दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान न हो, इसलिए आरोपी ने उसका चेहरा भी पत्थर से बिगाड़ दिया।
मृतक की पहचान ताज मोहम्मद नूर हसन अंसारी (18) डोबीनगर निवासी के रूप में की गई है। घटना के बारे में बुधवार को सुबह 7 बजे पता चला। खून से सनी लाश को कोयला चुनने वाली एक महिला ने देखा।
उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ताज मोहम्मद की हत्या के आरोप में तहसील पुलिस ने उसके ही जिगरी दोस्त व आरोपी मोहम्मद जुम्मन अंसारी मो. निजामुद्दीन (18) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
प्रेमिका से कराई थी पहचान
बताया जाता है कि जुम्मन ने जिस लड़की से अपने दोस्त ताज मोहम्मद की पहचान कराई थी। वही दोस्त उसकी प्रेमिका का प्रेमी बन गया। उसके बाद लड़की जुम्मन से कन्नी काटने लगी। यह बात जुम्मन को चुभने लगी और वह ताज मोहम्मद की हत्या कर दी। पता चला है कि जुम्मन मोमिनपुरा में बुनकर (हाथकरघा) का और मृतक ताज मोहम्मद गैरेज में काम करता था।