विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Women Went To The Police Station: Uncle And Cousin Misdemeanor Charges Imposed On

महिला पहुंची पुलिस स्टेशन : चाचा व चचेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Bhaskar News | Feb 10, 2013, 06:27AM IST
 
 


मुंबई. मुंबई में एक महिला ने अपने चाचा व चचेरे भाई पर लगातार नौ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला ने दावा किया है इन दोनों ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि जिस्मफरोशी के धंधे में भी जबरन धकेला।

ग्रांट रोड निवासी 34 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत के आधार पर डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने सतीश कोडेकर (45) व राकेश कदम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला ने दावा किया है कि दोनों ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाया है। महिला के मुताबिक दोनों को इस बात की जानकारी थी कि उनके अलावा मुंबई में उसका कोई नहीं है।

महिला ने अपनी शिकायत में साफ किया है कि कोडेकर ने उसे घर से भी निकाल दिया है। जिसमें वह काफी समय से रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पास रहने की कोई व्यवस्था न होने के कारण उसे सुधारगृह में रखा गया है।

इस मामले की जांचकर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हमने पीडि़ता का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment