विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Manipulating BSP Female Workers

बसपा सम्मेलन में भाग आई महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़

Bhaskar News | Feb 18, 2013, 06:10AM IST
 
 

नागपुर.  बहुजन समाज पार्टी के सम्मेलन में शामिल होने आई महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की घटना से तनाव का माहौल रहा।  रविवार तड़के स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस घटना के  आरोपी की जमकर धुनाई हुई और उसे रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। 
 
कस्तुरचंद पार्क मैदान पर बहुजन समाज पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। राज्य भर से सैकड़ों समर्थक शहर में आए थे। पीड़ित महिला पति के साथ सम्मेलन में शामिल होने शिर्डी से आई थी। अन्य कार्यकर्ताओं की तरह यह दंपति भी रात में रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर सोया था।  
 
कुछ अंतराल पर चंद्रपुर निवासी सरफराज मलिक (29) सोया हुआ था। बाद में वह उसके पास आकर सो गया। तड़के 3:30 बजे के दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने पति व अन्य कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ हुई इस घटना से अन्य कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने सरफराज की जमकर धुनाई की।
 
घटना से काफी देर तक परिसर में तनाव का माहौल रहा। आरोपी सरफराज उच्च शिक्षित बताया जाता है। वह नौकरी की तलाश में यहां आया हुआ था। रेलवे पुलिस ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार अदालत में पेश किया, जहां से उसे मध्यवर्ती कारागृह भेज दिया गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment