विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Nagpur >> Police Settlement XII Examinations Remain Sturdy

बारहवीं की परीक्षा में रहेगा तगड़ा पुलिस बंदोबस्त

Bhaskar News | Feb 20, 2013, 04:14AM IST
 
 


नागपुर. बारहवीं की परीक्षा के दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। परीक्षा केंद्र के  200  मीटर के दायरे को प्रतिबंधित किया है।

हालांकि इस दायरे से विकलांग विद्यार्थियों व आस-पास रहने वाले स्थानीय नागरिकों को ही छूट दी जाएगी। यह आदेश 26 मार्च तक लागू रहेगा।

परीक्षा के दौरान इस दायरे के अंदर आने वाले टेलीफोन बूथ, जेेराक्स मशीन, होटल सहित खाद्य पदार्थ की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक रहेगी। 

सक्करदरा थानांतर्गत मोहता साइंस कॉलेज सक्करदरा चौक, कमला नेहरु जूनियर कॉलेज सक्करदरा चौक, विदर्भ बुनियादी हाईस्कूल मिरची बाजार, प्रेरणा जूनियर कॉलेज महात्मा फुले मंगल कार्यालय रेशमबाग, श्री बिझानी सी.टी. सक्करदरा चौक, नंदनवन थानांतर्गत महिला जूनियर कालेज नंदनवन, ज्योतिबा जूनियर कालेज नंदनवन,

कौशल्यादेवी जूनियर कॉलेज हिवरी नगर, नंदनवन जूनियर कॉलेज संकल्प नगर वाठोडा ले आउट नागपुर , हुड़केश्वर थानांतर्गत सेंट पाल जूनियर कालेज, श्री एम एस जकाते जूनियर कालेज संजय नगर,

वंदेमातरम जूनियर कॉलेज, विजय निंबालकर जूनियर कॉलेज मानेवाड़ा, सर्वश्री जूनियर कॉलेज सर्वश्री नगर दिघोरी नाका आदि परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इन केंद्रों के आस-पास सिर्फ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जाएगा जिन्हें प्रशासन ने अनुमति दी है। सहायक पुलिस आयुक्त एन जेड कुमरे ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित किया गया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment