विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Pune >> News >> The Greatest Challenge Of The Century Which Had Burin 91 Tunnels And 2000 Bridges

सदी की सबसे बड़ी चुनौती, जिसे जीतने के लिए खोदनी पड़ी 91 सुरंगें और 2000 पुल!

1 of 10 Photos
मैंगलोर (कर्नाटक) से रोहा (महाराष्ट्र) तक की दूरी अगर आप ट्रेन से तय करें तो आपका सामना इस उपमहाद्वीप की उस सबसे हैरतंगेज मानवीय संरचना से होगा जिसे बनाने की कल्पना करने से भी लोग घबराते थे। 
 
जी हां,  हम बात कर रहे हैं कोंकण रेलवे के नाम से मशहूर उस रेलवे ट्रैक की जो कर्नाटक के मैंगलोर से महाराष्ट्र के रोहा को जोड़ता है।
 
समुद्र के किनारे बसे ये दोनों ही क्षेत्र आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण थे लेकिन इनके बीच किसी तरह का संपर्क मार्ग न होने से दोनों ही जगह के व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। 
 
अंततः सरकार ने उनकी सुध ली और इस क्षेत्र को रेलमार्ग से जोड़ने का फैसला किया। लेकिन फैसला लेने वालों को इस बात का बखूबी ज्ञान था कि इस फैसले को अमलीजामा पहनाना इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती है। 
 
सरकार ने इस काम को पूरा करने का जिम्मा रेलवे के एक अधिकारी ई श्रीधरन को सौंपा। 740 किलोमीटर लम्बे इस बेहद दुर्गम रेलमार्ग को बनाने के लिए 2000 पुल और 91 सुरंगे खोदने पड़ीं। इस मार्ग को बनाने के लिए एशिया में पहली बार एक अनोखी तकनीक अपनाई गई। 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment