मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवसेना के लिए मुंबई महानगरपालिका सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है, जिसे वह अपने कब्जे में रखना चाहती है।
यही वजह है कि 27 जिलापरिषदों के चुनाव में शिवसेना की रुचि नहीं रही। पवार ने शक जताया कि मुंबई मनपा में सत्ता के दौरान शिवसेना ने 40,000 करोड़ रुपए की धांधली की है।
मुंबई में महानगरपालिका चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए गुरुवार की शाम बांद्रा इलाके की रैली में पवार ने कहा-मैंने एक निजी टीवी चैनल पर शिवसेनाप्रमुख बाल ठाकरे के भतीजे राज को यह आरोप लगाते हुए सुना कि मुंबई मनपा में शिवसेना ने 40,000 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है।
ये मुमकिन हो सकता है, क्योंकि जितनी जानकारी परिवार के सदस्य को होती है, उतनी हमें नहीं हो सकती। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने साझा रूप से रैली का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।
परप्रांतीयों ने किया मुंबई का विकास
चुनाव के मद्देनजर मुंबई में परप्रांतीयों की अहमियत समझते हुए पवार ने उनकी सराहना की। राकांपा अध्यक्ष ने कहा, देश के कोने-कोने से आए लोगों ने अपने योगदान से मुंबई के विकास में मदद की। लेकिन इन 17 सालों में शिवसेना-भाजपा ने मुंबई को बर्बाद कर डाला।
कर्नाटक कांड भाजपा की संस्कृति
कर्नाटक विधानपरिषद में अश्लील फिल्म देखते पकड़े गए मंत्रियों के मुद्दे पर पवार ने कहा, यही भाजपा की संस्कृति है। विधानपरिषद की कार्यवाही के दौरान अश्लील फिल्म देखने के लिए उनके तीन मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा।
अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'1982 से 'महानायक' का पीछा कर रहा है यह 'दर्द'पुत्र को फिल्मी दुनिया में जमाने के लिए सुभाष घई को दिया घूस!सिर्फ 73 लोगों को ही मिला है यह पुरस्कार, लिटिल मास्टर भी शामिलबढ़ती उम्र को मात दे रहा इनका जुनून5 घंटे तक चलती कार में होता रहा रेप, सोती रही राजधानीआईआईटी में भी जारी है एमएमएस-ब्लैकमेलिंग का खेल!