विज्ञापन
 
 
 
 

विवाद में एक की हत्या

 
Source: bhaskar news   |   Last Updated 04:03(16/12/11)
 
 
 
 
विज्ञापन

चंद्रपुर.  मामुली कारण को लेकर छोटे भाई के साथ हुए पडोसी के विवाद में मध्यस्थता करने गए बड़े भाई की मौत होने का मामला गुरुवार सुबह शहर के गंजवार्ड मे सामने आया। मृतक का नाम शरद बालकृष्ण चहारे (32) है। शहर पुलिस थाने के सूत्रों ने बताया कि आरोपी और चहारे के घर  पड़ोस में ही है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे के दौरान आरोपी वनिता मडावी (41), उमेश मडावी (19), राकेश मडावी (22) और उसके नाबालिग बेटे ने  शरद के छोटे भाई अजय बालकृष्ण चहारे के साथ विवाद शुरू कर दिया।


 


 छोटे भाई के साथ आरोपी का विवाद होने की, गाली-गलौच आदि का शोर सुनते ही शरद दौड़कर दोनों के बीच गया। उसने दोनों को समझाने की कोशिश करते हुए विवाद में मध्यस्थता का प्रयास किया, लेकिन इस बीच संतप्त आरोपी के साथ अन्य 3 लोग बेकाबू हो गए थे। विवाद सुलझाने गए शरद पर ही आरोपी उमेश ने लकड़े के भारी पट्टे से सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिसमें शरद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस विवाद में अजय भी घायल हो गया। दोनों को जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।


 


 जहां अत्यंत गंभीर शरद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी शहर पुलिस थाने को दी गई। शहर पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया। शवविच्छेदन गृह पहुंचकर शहर पुलिस ने मृत शव का पंचनामा किया। देर शाम आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में आरोपी के घर का कुत्ता गया हुआ था। जिसको लेकर उक्त विवाद हुआ था।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular