विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Rajya vishesh >> A Short Film On Bal Thakrey Will Be Featured In 23 Theaters

23 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी ठाकरे पर लघु फिल्म

भास्कर न्यूज़ | Jan 21, 2013, 07:37AM IST
 
 


मुंबई।

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की याद में पार्टी ने एक मिनट की लघु फिल्म तैयार की है। यह फिल्म राज्य के कई सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत शुरू होने से पहले दिखाई जाएगी। श्री ठाकरे को श्रद्धांजलि देने के मकसद से उनके जीवन पर फिल्म बनाई गई है। इसी महीने की 23 तारीख को श्री ठाकरे का जन्मदिन है। श्री ठाकरे की पहली जयंती पर शुक्रवार से राज्यभर के 350 से अधिक सिनेमाघरों में एक सप्ताह तक यह फिल्म दिखाई जाएगी। पार्टी इकाई भारतीय चित्रपट सेना के अध्यक्ष अभिजीत पानसे फिल्म के निर्माता हैं।


यूएफओ और स्क्रबल ने फिल्म के निर्माण में विशेष योगदान दिया है। फिल्म की संकल्पना विधानपरिषद में पार्टी के  गटनेता दिवाकर रावते ने तैयार की है। पानसे के मुताबिक यह फिल्म श्री ठाकरे को हमारी श्रद्धांजलि है।


उन्होंने राज्य के लिए क्या किया और राजनीति में उनके अमूल्य योगदान की याद ताजा करने के  मकसद से यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म में कोई संवाद नहीं है। श्री ठाकरे की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। श्री ठाकरे के फोटो का संकलन कर फिल्म बनाई गई है। फिल्म में लिखित स्वरूप में शिवसैनिकों को संदेश देने की कोशिश की गई है।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment