विज्ञापन
 
 
 
 

अजनी स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को गुंबद की छांव

 
Source: dainikbhaskar news   |   Last Updated 06:10(19/01/12)
 
 
 
 

नागपुर. अजनी स्टेशन की पुरानी इमारत पर तैयार होने वाला ढांचा स्टेशन को आकषर्क बनाएगा। मध्य रेल मंडल प्रबंधक ने गुरुवार की शाम पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 25 लाख रुपए की लागत से सौदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

 

इसमें एल्यूमिनियम कंपोजिट पैनल व कैनोपी के अलावा 12 मीटर व्यास का एक गुंबद भी रहेगा। ड्रॉप एंड गो जोन पर इस गुंबद से जहां छांव मिलेगा, वहीं यह दिखने में काफी आकर्षक होगा। सक्यरुलेंटिग एरिया को इस प्रकार से विकसित किया जा रहा है कि अजनी स्टेशन के बाहर यातायात प्रभावित न हो।

 

परिसर के भीतर पैदल चलने वालों के लिए पृथक मार्ग की व्यवस्था होगी। प्रकाश व्यवस्था में भी इजाफा किया जाएगा। आवश्यक संकेत सूचक स्थापित किए जाएंगे। अजनी के लिए अन्य प्रस्तावित कार्यों में एक लूप लाइन है। इसके अलावा अजनी कोचिंग कांपलेक्स जल्द ही पूरा होगा।

 

नागपुर रेलवे स्टेशन की हैरिटेज बिल्डिंग में चार चांद लगाने के लिए आकषर्क प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। पूर्वी द्वार के विकास कार्य के साथ ही एस्केलेटर भी स्थापित कर दिए जाएंगे। महाराजा विश्रामालय का कार्य भी अंतिम चरण में है। बल्लारशाह में बेस कीचन भी जल्द ही विकसित किया जाएगा।

 

अप्रैल से दिसंबर के बीच 1314.6 करोड़ रुपए की आवक :मध्य रेल मंडल द्वारा अप्रैल से दिसंबर 2011 के बीच कुल 1314.6 करोड़ रूपए की आवक की। इस दरम्यान 18.96 मिट्रिक टन माल ढुलाई से कुल आवक 1073.62 करोड़ रुपए सहित यात्रियों से 211.08 करोड़ रुपए, पार्सल से 10.40 करोड़ रुपए तथा टिकट जांच से 5.16 करोड़ रुपए वसूले गए। गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में यह 1.7 प्रतिशत अधिक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment