विज्ञापन
 
 
 
 

चुनाव ने लगाई शराब में आग

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 03:20(10/02/12)
 
 
 
 
नागपुर. चुनाव व शराब का कितना अटूट नाता है, इसका खुलासा इस बात से हो सकता है कि मनपा चुनाव को देखते हुए फिलहाल नागपुर शहर व जिले में हर दिन 3 करोड़ से ज्यादा की देशी शराब की बिक्री हो रही है। नागपुर में देशी शराब के 11 थोक विक्रेता हैं। यहां से हर दिन एक की बजाय दो ट्रक देशी शराब चिल्लर विक्रेताओं के पास पहुंच रही है।

हर दिन जा रही 22 ट्रक शराब

16 फरवरी को होने जा रहे मनपा चुनाव को देखते हुए शहर में 15,16 व 17 फरवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शहर में देशी शराब के 11 थोक विक्रेता हैं और यहां से शराब की बिक्री चिल्लर देशी शराब दुकानदारों को होती है। देशी शराब के थोक विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शराब की कीमतें बढ़ने से शराब की बिक्री कम हुई है, लेकिन मनपा चुनाव ने इसमें आग लगा दी है।

बिक्री कम होने से सरकारी राजस्व को चोट नहीं पहुंची है। एक्साइज ड्यूटी 30 फीसदी बढ़ाने से शराब काफी महंगी हो गई है। शहर में इसके 11 डीलर हैं। सामान्यत: हर डीलर एक दिन में एक ट्रक शराब बेचता है। इसमें शराब के 1000 बॉक्स होते हैं। इसकी कीमत थोक में 14 लाख रु होती है। एक बॉक्स में 48 निप या 12 बंपर होते हैं।

7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन दो ट्रक शराब भेजने के ऑर्डर मिले हैं। इस तरह नागपुर शहर व जिले में हर दिन 22 ट्रक शराब जा रही है, जिसकी कीमत थोक में 3 करोड़ 8 लाख रु. है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से एक ट्रक ही शराब भेजने का सिलसिला पुन: शुरू हो जाएगा।

हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में देशी शराब की बिक्री में 25 फीसदी की वृद्धि हुई थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार शर्मा की दहशत के कारण ही चुनाव के दौरान जिले में शराब की बिक्री दोगुनी नहीं होने का कारण बताया गया। ग्रामीण की अपेक्षा शहर में भारी पैमाने पर शराब का स्टाक किए जाने की ओर उनका इशारा था।

शराब की दुकानें लगातार तीन दिन बंद रहेंगी। इसे देखते हुए हर नेता अपने कार्यकर्ताओं के लिए शराब का ज्यादा से ज्यादा स्टाक करने में लगा है। डीलर का कहना है कि अभी भी चुनाव में देशी शराब का क्रेज बना हुआ है। नागपुर में देशी शराब की 5 फैक्टरियां, 280 देशी शराब दुकानें, 115 वाइन शॉप व 450 बीयर बार हैं।

देशी शराब का आंकड़ा तो डीलर से मिल गया, लेकिन अंग्रेजी शराब व बीयर का आंकड़ा नहीं मिल सका। इस संबंध में आबकारी विभाग से संपर्क करने पर बताया गया कि जनवरी व फरवरी के बिक्री के आंकड़े फिलहाल नहीं निकाले गए। चुनाव के मद्देनजर शराब बिक्री में आग लगने की जानकारी जरूर दी गई। अंग्रेजी शराब में लगभग 25 फीसदी वृद्धि व बीयर की बिक्री में लगभग 15 फीसदी की वृद्धि होने के संकेत दिए।

2011 का आंकड़ा
(लीटर में)
देशी शराब
जनवरी 21,00,901,
फरवरी 19,20,972
विदेशी शराब
जनवरी में 8,46,767,
फरवरी में 7,83,978
बीयर
जनवरी में 3,69,666
फरवरी में 5,28,960
वाइन
जनवरी में 4718
फरवरी में 4186
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 

जीवन मंत्र

 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment