राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से बुधवार को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर मान बिंदू का पुरस्कार प्राप्त करते बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन।
इस अवसर पर दिग्गज अदाकार दिलीप कुमार को जीवन गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया। पुरस्कार से गदगद बच्चन ने ट्विट कर कहा कि जीवन के तीन चौथाई हिस्से उन्होंने इस शहर और प्रदेश में गुजार दिए। आज वे जो कुछ भी हैं, वह मुंबई की देन है।