विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Anna Lee Sai Approached And Gave The Disease A Cha

अन्ना ने ली साईं की शरण और दे दी महारोग को चुनौती!

विनोद यादव | May 02, 2012, 00:30AM IST
 
 


शिर्डी (महाराष्ट्र). देश में सक्षम जनलोकपाल विधेयक और राज्य में मजबूत लोकायुक्त की मांग को लेकर वरिष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे ने मंगलवार को शिर्डी से महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत की। 1 मई से शुरू हुआ अण्णा का दौरा 5 जून तक चलेगा और इन 36 दिनों वे पूरे राज्य में करीब 60 सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।


 

अण्णा ने अपने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत करने से पहले मंगलवार को सबसे पहले शिर्डी के साईंबाबा मंदिर जाकर दर्शन किया। उसके बाद शाम को उन्होंने शिर्डी के ही गोंदकर मैदान में एक सभा को संबोधित किया।


 

भ्रष्टाचार देश को लगा महारोग


 

अण्णा ने शिर्डी से अपने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत करते हुए पहली जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भ्रष्टाचार को देश को लगा महारोग बताया। अण्णा ने कहा कि जनता ने देश के खजाने की निगरानी व रक्षा के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक व सांसदों को क्रमश: विधानसभा और संसद भेजा।


 

परंतु जब जनता रूप देश के मालिक ने निंद मारना शुरू किया, तो विधायव व सांसद रूपी सेवकों ने देश की तिजोरी को लूटना शुरू कर दिया। वरिष्ठ गांधीवादी विचारक अण्णा ने यह उदाहरण देते हुए जनता से सतर्क और हमेशा जागते रहने की अपील की है।


 

उन्होंने कहा कि देश में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून आने की वजह से आज बड़े-बड़े घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है। किंतु इसमें भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की शक्ति न होने की वजह से हम सक्षम जनलोकपाल और मजबूत लोकायुक्त बनाने की मांग कर रहे हैं।


 

मैं छह कैबिनेट मंत्रियों का लिया विकेट


 

अण्णा ने कहा कि जब उन्होंने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, तो विभिन्न दलों के छह कैबिनेट मंत्री उनसे मिलने के लिए आये। इसके बावजूद उन्होंने अपने वसूल पर कायम रहते हुए इन छहो कैबिनेट मंत्रियों का विकेट लिया।


 

अण्णा ने कहा कि उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का काम किया। इसके बावजूद एक भी पैसा बैंक बैलेंस उनके पास नहीं है और वे मंदिर में रहते हैं।


 


 

उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े अपने आंदोलन को देशभर में मिल रहे भारी प्रतिसाद का जिक्र करते हुए कहा कि लखपति और करोड़पति होने के बावजूद जीवन में जो आनंद नहीं मिलता है, वह आनंद वे जनसेवा करने की वजह से पा रहे हैं।


 

राहुल गांधी पर कसा व्यंग्य


 

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों की जानकारी लेने सातारा दौरे पर आये कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर अण्णा हजारे ने शिर्डी में व्यंग्य कसा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या राहुल को पता है, जल संर्वधन का काम कैसे होता है? इसकी जानकारी हासिल करने के लिए राहुल को एक बार रालेगण-सिद्धी का दौरा करना चाहिए।


 

बता दें कि राहुल गांधी 27 अप्रैल को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आये थे। उन्होंने 28 अप्रैल को सातारा जिले के सूखाग्रस्त तीन गांवों का दौरा किया था। परंतु उनका यह दौरा सिर्फ ढाई घंटे में खत्म हो जाने की वजह से महाराष्ट्र में उन पर विपक्ष की ओर से टिका-टिप्पणी हो रही है।


 


 


 

राज ठाकरे ने किया वार, विदेश दौरे पर जाने वाले मंत्रियों को बनाया निशाना

जिन्होंने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खोटी, उन्हें मिली रकम मोटी!

आरटीआई कार्यकर्ता शेट्टी हत्याकांड, सात पुलिसकर्मियों का होगा पॉलिग्राफ टेस्ट

अन्ना ने ली साईं की शरण और दे दी महारोग को चुनौती!

इस हॉट बैली डांसिंग के पीछे है एक दिलचस्प इतिहास!

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment