मुंबई. अनुपमा कुलकर्णी रोज हजारों सवालों का सामना करती हैं। गॉड पार्टिकल के बारे में, स्विट्जरलैंड के सर्न में चल रहे महाप्रयोग के बारे में।
क्या उससे पृथ्वी नष्ट हो जाएगी? एक मराठी महिला ऐसे खतरनाक प्रयोग में हिस्सा क्यों ले रही है? चालीस वर्षीय अनुपमा मुस्कुराती हैं, काश महाप्रयोग के बारे में लोगों को समझाने के लिए मेरे पास कोई जादू की छड़ी होती।
वे महाप्रयोग पर मुंबई में आयोजित एक कला प्रदर्शनी को देखने आई थीं। लोगों के सवाल 2007-08 में प्रसारित उन टीवी कार्यक्रमों से प्रेरित हैं जो इस प्रयोग से पृथ्वी के नष्ट हो जाने की आशंका जता रहे थे।