विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Pune >> News >> Arms Manufacturing Factory Exploded, Injuring Four Workers...

जर्मन बेकरी बमकांड: बेग को कोलंबो से मिली थी आर्थिक मदद

Bhaskar News | Dec 05, 2012, 06:23AM IST
 
 


पुणे. जर्मन बेकरी बमकांड का आरोपी हिमायत बेग आतंकी कार्रवाई का प्रशिक्षण लेने के लिए चेन्नई मार्ग से श्रीलंका स्थित कोलंबो गया था।

 

वहां उसे आतंकवादी फय्याज कागझी तथा जबीउद्दीन अंसारी ने प्रशिक्षण देकर उसकी आर्थिक मदद भी की थी। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त विनोद सातव ने मंगलवार को न्यायालय में गवाही के दौरान दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. पी. धोटे के न्यायालय में जर्मन बेकरी बमकांड मुकदमें की सुनवाई हुई।

 

सुनवाई अब अंतिम चरण में है। मंगलवार को पुलिस अधिकारी सातव ने गवाही में कहा कि बेग ने कोलंबो में विस्फोटक जोडऩे का प्रशिक्षण लिया था।

 

सिमी, लष्कर-ए-तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन संगठन के संपर्क में बेग था। आतंकवादी रियाज भटकल, इकबाल भटकल, यासिन भटकल, मोहसीन चौधरी के कहने के अनुसार बेग युवकों को बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उकसाया करता था।


बेग आर्थिक व्यवहार उसके मित्र के बैंक खाते से किया करता था। वह जब कोलंबो से वापस आया था तब बैंक खाते में तीन बार बड़ी रकमें जमा हुई थी। उसे कोलंबो में युरो चलन में आर्थिक मदद की गई थी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment