ठाणे. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए ठाणो के चार छात्रों ने शानदार पहल की है। सातवीं और नौवीं में पढ़ने वाले चार दोस्तों ने ऐसा सैंडिल बनाया है जो मुश्किल हालात में महिलाओं की अलार्म बजाकर मदद करेगा।
दरअसल छात्रों ने महिलाओं के सामान्य सैंडल के निचले भाग में एक उपकरण फिट किया है। इसमें धातु की एक कील लगी है।
यह पांच वोल्ट तक का करंट मारती है। अगर महिला हमलावर पर इससे वार करे या इससे जमीन पर पटके तो झटका लगेगा। उपकरण का दूसरा हिस्सा महिला के पर्स में रहेगा। यह वायरलेस से जुड़ा है।