बीच चौराहे पर खुले आसमान तले दिया बच्चे को जन्म क्योंकि...!

वर्धा। आर्वी नाका पर मंगलवार की सुबह दर्द से तड़पती एक महिला ने खुले आसमान के नीचे चौराहे पर एक बच्चे को जन्म दिया। आर्वी नाका पर काफी भीड़ रहती है।
मंगलवार की सुबह एक अनजान महिला प्रसूती वेदना से तड़प रही थी। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अंतत: शाम में महिला ने एक बालक को जन्म दिया।
इससे सामाजिक संवेदनहीनता सामने आ गई। महिला कौन है और कहां से आई है इस बारे में किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है। जच्चा व बच्चा दोनों सही-सलामत है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। दोनों का उपचार जिला सामान्य अस्पताल में जारी है।
आर्वी नाका पर एक सब्जी दुकान के बगल में सोमवार की सुबह एक महिला बैठी थी। दिन भर वह दर्द से तड़पती रही। लोगों ने उसे देखकर पागल समझकर सुध नहीं ली। अंतत: शाम में महिला ने एक बालक को जन्म दिया।
यह जानकारी स्थानीय पूर्व नगरसेवक प्रवीण गावंडे ने सामान्य अस्पताल को दी। चौक पर कार्यरत यातायात पुलिस सिपाही शालू कोकाटे ने महिला व नवजात के शरीर पर कपड़े डालकर आसपास का कचरा परिसर के युवकांे की मदद से हटा दिया। जानकारी मिलते ही अस्पताल से डॉक्टरांे की टीम घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस में जच्चा व बच्चा को लेकर सामान्य अस्पताल रवाना हो गई।
मुंबई की गलियों में 1500 के लिए बहाती थी पसीना आज है 'आइटम क्वीन'!
घर पर पोर्न फिल्में बनाता था 65 साल का नवराज! वियाग्रा, सेक्स टॉयज, वीडियो मिले
कॉल सेंटर कर्मचारी ज्योति के दुष्कर्मी की फांसी की सजा बरकरार







