विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Athawale Fires At Raj Thakrey

हिम्मत है तो भारत-पाक सीमा पर जाकर राज ठाकरे दिखाएं दादागीरी

भास्कर न्यूज़ | Jan 19, 2013, 06:37AM IST
 
 


मुंबई.  पुलिस अधिकारी वसंत ढोबले की आड़ में फेरीवालों को धमकाने वाले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने कड़ी आलोचना की है। शुक्रवार को आठवले ने राज को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो भारत-पाक सीमा पर जाकर वे दादागीरी दिखाएं।


आठवले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। यदि राज को अपनी ताकत पर भरोसा है, तो वे अपना बल भारत सीमा पर जाकर दिखाएं। गरीब फेरीवालों के साथ दादागीरी न करें। यदि बिना वजह फेरीवालों को धमकाया या परेशान किया गया तो फेरीवालों की सुरक्षा में रिपाई कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। मनसे स्टाइल को रिपाई शैली में जवाब दिया जाएगा। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो पार्टी जिम्मेदार नहीं होगी। पूरी जवाबदारी गृहविभाग की होगी। आठवले ने कहा कि संविधान में सभी को मोर्चा निकालकर अपना पक्ष रखने का अधिकार है। यदि मनसे को फेरीवालों से शिकायत है तो वह भी मोर्चा निकालकर विरोध जताए। किसी को धमकाने की जरूरत नहीं है।  आठवले के मुताबिक फेरीवालों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होना चाहिए। फुटपाथ अवैध फेरीवालों से मुक्त हों इसके लिए प्रशासन कारगर योजना बनाए। योजना में मराठी भाषियों को प्राथमिकता मिले, इससे ऐतराज नहीं है। परंतु भाषा और प्रांतवाद का जहर घोलकर कोई सामान्तर सरकार खड़ी करने की राजनीति खेले, यह पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में आजाद हार्कस यूनियन ने 21 जनवरी को आजाद मैदान में मोर्चा निकालने का फैसला किया है।  राज ने धमकी दी है यदि फेरीवालों ने मोर्चा निकाला तो मनसे कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएंगे। 

प्रकाश आंबेडकर की निंदा
आठवले ने भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें प्रकाश ने दलित आरक्षण रद्द करने और स्कूली दस्तावेजों में जाति का उल्लेख न होने की बात कही है। आठवले ने प्रकाश को दलित व आदिवासी विरोध बताया। उन्होंने कहा कि भले ही आरक्षण लागू हुए 10 साल हो गए हैं लेकिन आरक्षण कायम रहना चाहिए। स्कूली प्रमाणपत्रों में यदि जाति का उल्लेख नहीं होगा तो उसका फायदा दलितों को नहीं मिलेगा।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment