राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दूसरे घर में मिला एकलव्य की तरह शिष्य होने का गौरव!
Bhaskar News | Dec 04, 2012, 06:41AM IST

पुणे. सरहद संस्था द्वारा फिल्म निर्माता एवं निर्देशक जहानु बरुआ को भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बरुआ ने कहा कि पूर्वोत्तर नागरिकों से कई बार परदेसी नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाता है। यह बुरा लगता है किंतु उसके लिए दूसरों को दोष देने के बजाय खुद में सुधार करना होगा।
लोगों से मिलना जुलना बढ़ाना होगा। बरुआ ने कहा कि महाराष्ट्र मेरा दूसरा घर है। पुणे स्थित एफटीआई में मैंने शिक्षा ली। यहां पर बहुत अच्छे लोग मिले।
हजारिका का एकलव्य की तरह शिष्य होने के कारण उनके नाम का पुरस्कार मिलने से मुझे विशेष आनंद हुआ है। कार्यक्रम में असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्लकुमार महंत, वनराई संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहन धारिया, सरहद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय नहार तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे।






