मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट, धोबले की गिरी गाज

मुंबई. तमाम विरोधों के बावजूद मुंबई के एसीपी बसंत धोबले का एक्शन जारी है। धोबले ने मुंबई के पवई इलाके में एक मसाज पार्लर पर छापामारी कर सात लड़कियों को सेक्स रैकेट से निकालने का दावा किया है।
मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा के एसीपी धोबले के मुताबिक उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि पवई के शाई ली मसाज पार्लर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी होती है। इसके बाद वहां ग्राहक के वेश में पुलिस अफसर को भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से वहां छापा मार कर सात लड़कियों को छुड़ाया गया।
पार्लर के मालिक उमराव सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। धोबले का कहना है कि पार्लर में कई लड़कियों को जबरन जिस्म बेचने के लिए मजबूर किया जाता था। ठाकुर के नाम से कई प्रेस कार्ड भी मिले।
दूसरी ओर, धोबले का विरोध करने वाले भी कम नहीं हैं। धोबले के विरोधियों का कहना है कि उन्होंने मुंबई की नाइट लाइफ बर्बाद कर दी है। उन पर 'मोरल पुलिसिंग' का आरोप लगता रहा है।







